जामू गांव निवासी खाद कारोबारी योगेश सिंह ने बताया कि सोमवार को वह अपने चचेरे ससुर पप्पू सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कार से ड्योढ़ी घाट जा रहे थे। वह गल्ला मंडी स्थित शुक्ला पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे, कि रांग साइइ से आ रही तेज रफ्तार एक बाइक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
कारोबारी का आरोप है कि घटना की जानकारी पर हनुमंत विहार थाने में तैनात दरोगा शैलेंद्र कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और उनके साथ गाली–गलौज करने लगे। इस दौरान वह गाली–गलौज का वीडियो बनाने लगे, जिस पर दरोगा मारपीट पर आमादा हो गए। आरोप है कि मारपीट के बाद दरोगा उन्हें थाने ले गए, जहां उनके साथ दोबारा मारपीट की। इसके बाद तलाशी के दौरान जेब में रखे 2300 रुपए निकाल लिए।
मारपीट के बाद दरोगा और हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव सिंह ने उनपर समझौता करने का दबाव बनाया। समझौते के बाद देर शाम उन्हें थाने से छोड़ा गया। उन्होंने 2300 रुपए वापस मांगे तो दरोगा ने कहा कि रुपयों की लिखापढ़ी हो गई है, कोर्ट से पैसा मिलेगा। कारोबारी के मुताबिक मारपीट के दौरान उनके सिर और कान में चोट आयी, जिसके इलाज के लिए वह बिधनू सीएचसी पहुंचे, जहां से उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया।
थाने में कोई सुनवाई न होने पर उन्होंने मंगलवार को मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से की। जहां पीड़ित ने घटना से जुड़ा एक वीडियो भी पुलिस कमिश्नर को दिखाया। पीड़ित ने बताया कि थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों में उनके साथ हुई मारपीट की घटना कैद है। पुलिस कमिश्नर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दरोगा शैलेंद्र कुमार वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


