कोरबा। करतला वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोतली में शुक्रवार देर रात हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया। झुंड को भगाने की कोशिश में एक युवक की हाथी के कुचलने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, बोतली गांव के आसपास पिछले कुछ दिनों से हाथियों का झुंड विचरण कर रहा था। गुरुवार की रात यह झुंड गांव में घुस आया। अचानक हाथियों को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर ट्रैक्टर की मदद से हाथियों को भगाने का प्रयास किया। इसी दौरान झुंड में शामिल एक हाथी ने ग्रामीण शिवनारायण (36 वर्ष), निवासी ग्राम बोतली, पर हमला कर दिया और उसे कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल शिवनारायण की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
इस दुखद घटना पर रामपुर विधायक ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक के परिजनों को संवेदना व्यक्त करते हुए ₹25,000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


