Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने आबकारी नीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आबकारी नीति के तहत अब शराब दुकानों में मिलने वाली अधिक और पाव शराब की बोतलें प्लास्टिक में उपलब्ध कराई जाएंगी। मंत्री ने स्पष्ट किया कि नीति में कोई बदलाव नहीं किया गया है, पहले जैसी व्यवस्था ही लागू रहेगी। आबकारी मंत्री ने बताया कि अब जो अधिक और पाव की बोतलें होती हैं, वह अच्छी गुणवत्ता वाली प्लास्टिक बोतल में आएंगी। लखनलाल देवांगन ने कहा कि बोतलें ब्रांड युक्त और क्वालिटी वाली होंगी। इसकी तैयारी आबकारी विभाग कर रहा है। जल्द ही यह…
कोरबा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में आरोपी कटघोरा में पदस्थ रहे कृषि मंडी अधिकारी को पुलिस ने रायगढ़ के घरघोड़ा से गिरफ्तार किया। कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी के मुताबिक क्षेत्र की एक पीड़िता ने कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू के खिलाफ बुधवार को रिपोर्ट लिखाई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी राहुल साहू उसे शादी करने का झांसा देकर पिछले 1 साल से उससे फिजिकल रिलेशन बनाया। इसी माह दोनों की शादी तय करने की बात कही थी, जिससे उसका परिवार तैयारियों में जुटा था, लेकिन एकाएक राहुल साहू ने शादी…
बालको नगर थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में सनकी युवक ने युवती के घर के बाहर फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि साहिल मसीह (20), निवासी इंदिरा नगर बालको, पिछले छह माह से उसकी बेटी का पीछा कर रहा था और छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था।18 फरवरी की रात करीब 11 बजे आरोपी मोटरसाइकिल से प्रार्थी के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगा। दरवाजा खुलते ही…
आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने आबकारी नीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आबकारी नीति के तहत अब शराब दुकानों में मिलने वाली अधिक और पाव शराब की बोतलें प्लास्टिक में उपलब्ध कराई जाएंगी। मंत्री ने स्पष्ट किया कि नीति में कोई बदलाव नहीं किया गया है, पहले जैसी व्यवस्था ही लागू रहेगी। आबकारी मंत्री ने बताया कि अब जो अधिक और पाव की बोतलें होती हैं, वह अच्छी गुणवत्ता वाली प्लास्टिक बोतल में आएंगी। लखनलाल देवांगन ने कहा कि बोतलें ब्रांड युक्त और क्वालिटी वाली होंगी। इसकी तैयारी आबकारी विभाग कर रहा है। जल्द ही यह…
कोसाबाड़ी चौक पर युवा शक्ति का ऐतिहासिक प्रदर्शन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा का भव्य स्वागत
कोरबा : भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरबा के जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा एवं जिला महामंत्री मोंटी पटेल का कोसाबाड़ी मंडल द्वारा कोसाबाड़ी चौक में जोरदार और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल महामंत्री पिंकू रंजन एवं मंत्री सिद्धांत नारायण सोनी ने किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कोसाबाड़ी चौक केसरिया रंग में रंगा नजर आया। ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। “भारत माता की जय” और “युवा मोर्चा जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए…
कोरबा (छत्तीसगढ़) श्रीमान Siddharth Tiwari, पुलिस अधीक्षक कोरबा के आदेशानुसार तथा श्रीमान Lakhan Patle एवं श्री Nitish Thakur, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं Vijay Singh, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी के निर्देशन में थाना पसान द्वारा क्षेत्र में बढ़ती लूट, उठाईगिरी, चोरी एवं धोखाधड़ी जैसी आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत ग्राम कोटवारों के माध्यम से मुनियादी कराकर आमजन को अज्ञात एवं संदिग्ध व्यक्तियों के प्रति सतर्क रहने, बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। थाना प्रभारी द्वारा ग्राम पसान…
रायगढ़, 18 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने मोटर सायकल चोरों, कबाड़ चोरों एवं अवैध रूप से कबाड़ खरीदी करने वालों पर सतत निगरानी रखकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल थाना तमनार पुलिस द्वारा लोहा चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 15 फरवरी 2026 को प्रार्थी विनोद राठिया उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम गारे थाना तमनार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके ग्राम गारे…
जांजगीर-चांपा,18 फरवरी। जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम के जरिए बड़ी जब्ती की है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर दो चैन माउंटेन मशीन और तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार तहसील बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम खपरीडीह और तहसील पामगढ़ के ग्राम देवरघटा क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान ग्राम खपरीडीह में अवैध रेत उत्खनन में लगी एक चैन माउंटेन मशीन पकड़ी गई। वहीं ग्राम देवरघटा में एक अन्य चैन माउंटेन मशीन और…
कोरबा में पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने महापौर संजू देवी राजपूत के वार्ड राताखार में जमीन विवाद को लेकर जनता के समर्थन में प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है और दस्तावेजों में हेराफेरी की जा रही है। दरअसल, यह मामला नगर निगम क्षेत्र राताखार के खसरा नंबर 74/1 से संबंधित है। जहां पूर्ववर्ती सरकार में लोगों को जमीन का पट्टा मिला था। बिलासपुर उच्च न्यायालय ने जिला प्रशासन को खसरा नंबर 74/1 का स्थल जांच और सीमांकन करने का आदेश दिया था। ननकीराम…
करतला (संवाददाता): जितेन्द्र महंत करतला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बांधपाली में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में पाया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने सुबह खेत की ओर जाते समय शव को पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची करतला पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव पर चोट के निशान पाए जाने की बात…
