Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
दुर्ग,20 मार्च : दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य अभी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, यह घटना 16 मार्च 2026 को हुई थी। आरोपियों ने भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्टिंग यार्ड के पास अवैध रूप से प्रवेश कर लोहे के स्क्रैप को निशाना बनाया। यह क्षेत्र प्लांट का एक संवेदनशील हिस्सा है, जहां आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। 17 मार्च को बीएसपी की सुरक्षा इकाई…
हिंदू नववर्ष पर गुरुवार को शहर के दोनोंे हिस्से में दो अलग-अलग संगठनों की ओर से आयोजित कार्यक्रम देर रात तक चला। पुलिस की मुस्तैदी से किसी तरह की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कार्यक्रम के बाद पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला। हिंदू नववर्ष के मौके पर गुरुवार को कोसाबाड़ी से ट्रांसपोर्ट नगर तक बजरंग दल और सीतामणी से ट्रांसपोर्ट नगर तक हिंदू क्रांति सेना की ओर से शोभायात्रा व झांकियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने पर किसी तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो…
कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। गवन (नई दुल्हन) लेकर लौट रही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह घटना बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के दो नंबर डबरीपारा मोड़ के पास हुई। तूफान वाहन (CG 11 BJ 9084) ग्राम कसरेंगा से कोरबा के दादर खुर्द की ओर जा रहा था। वाहन में लगभग 11 लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल थे। हादसे में एक बच्ची की मौत हादसे में एक…
कोरबा, 20 मार्च 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत के सख्त निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने आज अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ जिलेभर में एक बड़ी, तीव्र और समन्वित कार्रवाई को अंजाम दिया। राजस्व विभाग की विभिन्न टीमों ने एक ही दिन में 26 ट्रैक्टर और 1 जेसीबी को ज़ब्त कर स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोरबा एसडीएम सरोज महिलांगे के नेतृत्व में तहसीलदार बरपाली सत्यपाल राय और राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम चिचोली में छापेमारी की। इस कार्रवाई में अवैध रेत परिवहन के…
छत्तीसगढ़ के कोरबा में हिंदू नववर्ष पर कुछ युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। चलती कारों से खतरनाक स्टंट किए गए। इस दौरान कुछ युवक कार की खिड़की पर बैठे नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके अलावा कुछ युवक भगवा झंडा लगाकर भी स्टंट करते दिखे। कुछ अपनी बाइकों के साइलेंसर निकालकर तेज आवाज के साथ सड़कों पर दौड़ाते नजर आए। दोनों घटनाओं के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस का कहना है कि वाहनों के नंबर के आधार पर युवकों की पहचान कर उनकी तलाश…
कोरबा जिले में एक नाबालिग को पेट दर्द की शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान पता चला कि वह गर्भवती थी और उसने दर्द निवारक दवा खाई थी, जिसके कारण मृत नवजात का प्रसव हुआ। घटना लेमरू थाना क्षेत्र का है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि गांव का ही सुरेश कुमार (19) नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर उस से सम्बन्ध बनाए थे। पुलिस ने तत्काल आरोपी सुरेश कुमार को हिरासत में ले लिया। जाने क्या है पूरा मामला रविवार देर रात नाबालिग को अचानक पेट में तेज दर्द शुरू हुआ।…
छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर नगर निगम के रेवेन्यू इंस्पेक्टर (RI) हबीब खान से 45 लाख की ठगी हुई है। गुजरात की 1 महिला पिछले 7 सालों से उनके घर देशी घी बेचने आती थी। जिससे RI उन पर भरोसा करने लगे थे। इसी बात का फायदा उठाकर ठग महिला ने नकली सोने के बिस्किट देकर 20 तोला असली सोने के जेवर और 15 लाख कैश ले लिए। मामला सरगुजा थाना क्षेत्र का है। ठग ने घर में अपनी बेटी की शादी होने का झांसा दिया था। इसी झांसे में अफसर आ गए और उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए बनाए…
धुरंधर-2 देखने जाने वाले हो तो पहले ये पढ़ लो। 21 कट्स धुरंधर 2 में CBFC ने लगाए हैं। कहां-कहां लगाए गए हैं, वो पूरी लिस्ट देख लीजिए। एडल्ट सर्टिफ़िकेट के साथ इस फ़िल्म को रिलीज़ करने की परमिशन दी गई है। कुछ हिंसक दृश्यों को काटकर छोटा किया गया है। कई डायलॉग्स, जिनमें गाली-गलौज हैं, उन्हें भी बदलने का निर्देश दिया है। कुल मिलाकर 1.34 मिनट के सीन्स काटे हैं धुरंधर-2 के सेंसर बोर्ड ने। और 25 सेकेंड्स के सीन्स में एडिटिंग की गई है। इस तरह धुरंधर-2 का रनटाइम अब 229 मिनट 06 सेकेंड, यानि तीन घंटे 49…
आज दिनांक से प्रदेश भर से कुल 850 अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी डोंगरगढ़ क्षेत्र में तैनात की गई है। इस अवसर पर समस्त बल को आगामी 10 दिनों की ड्यूटी हेतु पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा, श्री प्रशांत कत्लम कमांडेंट दसवी बटालियन, एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर द्वारा विधिवत ब्रीफ किया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। राजनांदगांव पुलिस द्वारा इस आयोजन हेतु संपूर्ण मेला क्षेत्र को विभिन्न जोन एवं सेक्टरों में विभाजित कर सुव्यवस्थित ड्यूटी प्लान तैयार किया गया है। 🔹 जोन एवं सेक्टर व्यवस्था जोन-01 • सेक्टर-1: माँ बम्लेश्वरी मंदिर (ऊपर) का गर्भगृह क्षेत्र • सेक्टर-2: ऊपर से…
दुर्ग, 19 मार्च : दुर्ग जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा के बोरई इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में स्थित पापुशा गैसेस प्राइवेट लिमिटेड पर अचानक छापा मारा। जांच के दौरान कई तरह की अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर और एलपीजी जब्त कर लिया गया। जांच में पता चला कि इस सेंटर में कान्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड के जरिए ‘गो गैस’ और ‘गैस प्वाइंट’ नाम से सिलेंडर सप्लाई किए जा…
