Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने दिनांक 22.3.2026 थाना कोतवाली जांजगीर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की, नाबालिग लड़की को किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । दौरान विवेचना के प्रार्थीया के नाबालिक बालिका को बरामद किया गया पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ करने पर बालिका ने बताया कि आरोपी लक्की उर्फ़ लवकुश ने उसे अपने साथ ले जाकर उत्तरप्रदेश में रखा था और शादी करने का झांसा देकर पीड़िता को…
भैसमा बाजार चौक स्थित महामाया होटल में देर रात चोरों का धावा कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैसमा बाजार चौक स्थित महामाया होटल में देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। घटना लगभग रात 3:50 बजे की बताई जा रही है। चोर होटल में घुसकर नकदी एवं अन्य सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह होटल संचालक के पहुंचने पर दुकान का सामान बिखरा हुआ मिला तथा चोरी की घटना का पता चला। बताया जा रहा है कि चोरों ने होटल के अंदर रखी नकदी एवं अन्य कीमती वस्तुओं को निशाना बनाया।…
कोरबा-शक्ति मुख्य मार्ग पर ग्राम तिलकेजा के आमापाली के समीप सोमवार सुबह लगभग 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार शक्ति की ओर से आ रही एक स्कूटी को ट्रैक्टर क्रमांक CG11 AH 8945 ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसा। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक युवक की पहचान और वह किस गांव का रहने वाला था, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं…
कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र के दर्री रोड के मोहल्ला रामसागर पारा में रविवार देर शाम आपसी विवाद हत्या की घटना में तब्दील हो गई। घटना के संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक एक युवक का 8-10 दिन पहले मोहल्ले के ही युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद की रंजिश में आज वही युवक अपने कुछ साथियों को लेकर लाठी-डंडा से लैस होकर बदला लेने के लिए रामसागर पारा मैं गया था। यहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर लाठी-डंडे से बुरी तरह हमला किया। इस हमले में युवक की मौके…
रांची। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो झारखंड की सड़कों की एक ऐसी भयावह तस्वीर बयां कर रहा है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। एक जीप, क्षमता से चार गुना ज्यादा सवारियां, और प्रशासन की नाक के नीचे कानून की उड़ती धज्जियां। न कोई रोक, न कोई टोक, न किसी कार्रवाई का डर। सड़क सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों और विज्ञापनों के बीच, यह वीडियो झारखंड सरकार और परिवहन विभाग की गहरी नींद को उजागर करने के लिए काफी है। ⚠️ मौत का सफर: न यातायात के नियम, न जान की परवाह वीडियो में साफ देखा…
कोरबा/पाली:- विकासखण्ड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत पहाड़गांव के आश्रित मोहल्ला चोरकाडांड़ में गत 30 मई को तेज आंधी- तूफान के दौरान विशाल धौंरा पेड़ के नीचे खड़े तीन युवकों की पेड़ गिरने से दर्दनाक मौत हो गई थी। जिला प्रशासन के प्रारंभिक जांच में भी आंधी- बारिश के दौरान घावड़ा पेड़ गिरने से तीनों युवकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। लेकिन हैरानी की बात है कि राजस्व प्रकरण में मृतकों की मौत गाज गिरने से होना दर्शाकर शासन से आर्थिक मुआवजा देने की तैयारी की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के मुताबित गत 30 मई की दोपहर करीब…
नवगई तिहरे हत्याकांड में नया मोड़: चारों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला पैदल जुलूस, गूंजे सख्त नारे
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बहुचर्चित नवगई तिहरे हत्याकांड में नया मोड़ आया है। आत्मसमर्पण करने वाले मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी सहित चारों आरोपियों (अमन, आशुतोष और निशांत) को पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ से पटना थाना लेकर पहुंची। कानून व्यवस्था का खौफ दिखाने और अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए पुलिस ने शाम को पटना नगर पंचायत क्षेत्र में आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और आरोपियों को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस प्रशासन ने सख्त संदेश देते हुए जुलूस…
कटघोरा वनमंडल के अंतर्गत ऐतमा रेंज में सेमहर सहित अन्य मूल्यवान और विशाल पेड़ों की लगातार हो रही कटाई ने एक बार फिर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि ऐतमा और सरभोका बीट क्षेत्र में लंबे समय से बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई कर लकड़ियों का परिवहन किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय मौन साधे हुए है। ग्रामीणों के अनुसार 8 जून की रात एक ट्रैक्टर (क्रमांक CG 10 BE 1667) में विशाल पेड़ों की लकड़ियां लोड कर परिवहन किया जा रहा…
शासकीय हाई स्कूल विजयनगर मे मिडिल स्कूल बिंझरा परिसर में जनपद सदस्य भैयाराम कंवर के मुख्य आतिथ्य में योगाचार्य एडवोकेट शिवचरण चौहान व योग प्रशिक्षक पंच व विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण दास महंत के द्वारा योग के विभिन्न मुद्राओं, क्रियाओं का न केवल जीवंत प्रदर्शन किया गया वरन उपस्थित प्राचार्य श्रीमती नीलू अवस्थी संग सभी शिक्षक शिक्षिकाओं व ग्रामीण जनों के साथ साथ विद्यार्थियों को भी सहभागी बनाकर योग के विभिन्न लाभों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राज्यपाल पुरस्कृत प्रधान पाठक सर्वेश सोनी ने स्वयं योग क्रियाओं कुंजल, जल नेती, घृतनेती, सूत्रनेति,शंख प्रक्षालन के क्रिया विधी व इसके…
पति की मौत के बाद इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही एक विधवा… गोद में मासूम बेटी… और आरोप इतने गंभीर कि सुनकर कोई भी हैरान रह जाए। जांजगीर-चांपा की रहने वाली जसवीर कौर ने वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद और नगर पालिका परिषद संघ के उपाध्यक्ष अमरजीत खटकड़, अपनी सास जसमीत कौर, देवर परमवीर सिंह और बुआ सास जितू कौर पर बड़ा आरोप लगाया है। आरोप है कि पति स्वर्गीय हरदीप सिंह के मृत्यु प्रमाण पत्र से पत्नी का नाम ही गायब करा दिया गया और कथित तौर पर फर्जी एफिडेविट के सहारे पूरा खेल रचा गया। सवाल यह…
