Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग ने अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू कर दिया है। खनिज उड़नदस्ता दल ने आज कोरबा शहर से लगे सीतामढ़ी क्षेत्र में हसदेव नदी पर ड्रोन कैमरे के माध्यम से औचक निगरानी और कार्रवाई की। अभियान के दौरान ड्रोन कैमरे से नदी में अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक जेसीबी की गतिविधियों को रिकॉर्ड किया गया। ड्रोन की सतत निगरानी के दौरान वाहन का पीछा करते हुए उसकी लोकेशन इमलीडुग्गू तक चिन्हित की गई।…
रायगढ़, 26 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 22 जून 2026 की शाम पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पूंजीपथरा एवं आसपास के क्षेत्रों में एक व्यक्ति अवैध रूप से कबाड़ की खरीदी-बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल थाना साइबर और थाना पूंजीपथरा पुलिस टीम ने ग्राम पूंजीपथरा बस्ती में दबिश दी, जहां पिकअप वाहन क्रमांक CG13UJ2186 में कबाड़ खरीदते हुए एक व्यक्ति मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम बलवंत…
जांजगीर-चांपा। जिले की सारागांव पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाराद्वार की ओर से एक सफेद रंग की पिकअप (CG12 E-0907) में मवेशियों की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने राइस मिल के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध पिकअप को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में 4 बैलों को क्रूरतापूर्वक ठूंसकर भरा गया था। पुलिस ने तत्काल पिकअप वाहन सहित सभी मवेशियों को अपने कब्जे में लेकर तीनों…
आज शासकीय हाई स्कूल गढ़ उपरोड़ा, पूर्व माध्यमिक आश्रम शाला गढ़ उपरोड़ा और प्राथमिक शाला जिल्दा बसाहट में शाला प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि: – श्री अंशुमान सिंह जी, सरपंच गढ़ उपरोड़ा – श्री चक्रधारी सिंह जी, उपसरपंच गढ़ उपरोड़ा – श्री फलहरी सिंह जी – श्री समयलाल मझवार जी कार्यक्रम की झलकियां: 1. शुभारंभ: मां सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। 2. नवप्रवेशी स्वागत: नए विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। 3. सामग्री वितरण: स्कूल गणवेश और किताबें वितरित की गईं। 4. मार्गदर्शन: अतिथियों ने बच्चों…
“बाबा की नगरी में चार दोस्तों की हाजिरी। दर्शन अद्भुत रहे, कृपा सदा बनी रहे। #देवघर #बाबाधाम #महादेव” भावपूर्ण पंक्तियाँ: “सच्चे दोस्तों का साथ हो और महादेव का आशीर्वाद, तो जिंदगी का हर सफर खूबसूरत हो जाता है। बाबाधाम में बहुत ही सुंदर और अलौकिक दर्शन हुए।” 2. एक खूबसूरत यात्रा संस्मरण (एक छोटी सी कहानी के रूप में) ”कहते हैं बाबा के दरबार में बुलावा तभी आता है जब उनकी इच्छा होती है। हम चार दोस्तों ने मिलकर बाबाधाम की यात्रा की योजना बनाई। जुबां पर ‘बोल बम’ का जयकारा और दिल में बाबा से मिलने की तड़प। जब…
कोरबा 25 जून 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन परिवहन व भण्डारण पर प्रतिबंध लगाने के लिए 24 जून को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गठित खनिज उड़़नदस्ता दल ने जिले के संदिग्ध स्थानों सलिहाभाटा, भैसामुडा़, कटबिटला, कुदमुरमाल, सोनपुरी सीतामढ़ी, बरमपुर, राताखार, पोड़ी, कछार, चुहिया, बाल्को, कसनिया, कटघोरा सहित अन्य स्थानों पर छापा मारकर सघन जांच की। जिस दौरान में रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन कर रहे वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 1 टीपर व 2 ट्रेक्टर को बरमपुर, राताखार व कसनिया से जप्त कर…
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। कलेक्टर श्री दुदावत ने डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तथा मितानिन दवा पेटियों में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि डॉग बाइट के उपचार हेतु एंटी रेबीज वैक्सीन तथा सर्पदंश के उपचार हेतु एंटी-स्नेक वेनम सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में…
जांजगीर-चांपा, समाज में नशामुक्ति और महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक संदेश देने वाली एक साहसी बेटी को जांजगीर-चांपा पुलिस ने विशेष सम्मान प्रदान किया है। थाना चांपा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसमंदा की एक युवती ने विवाह समारोह के दौरान शराब के नशे में धुत दूल्हे को सिंदूर रस्म के समय देखकर साहसिक निर्णय लेते हुए पूरी बारात को वापस लौटा दिया था। उनके इस कदम की पूरे क्षेत्र में व्यापक सराहना हुई थी। इस साहसी एवं सामाजिक संदेश देने वाले निर्णय को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने उक्त बेटी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया।…
लायंस क्लब ऑफ कोरबा डि- 3233सी- की नयी कार्यकारिणी टीम सत्र 2026-27 के लिए होटल हेरिटेज इन टी.पी. नगर कोरबा में दिनांक 24-06-2026 बुधवार को संयुक्त शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज वंदना के साथ लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के संस्थापक लायन मेल्विन जोन्स के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर किया गया। उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया एवं स्वागत गीत लायन रमेश शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष एमजेएफ लायन रोहित राजवाड़े द्वारा स्वागत एवं अध्यक्षीय उद्बोधन दिया गया, तत्पश्चात सचिव लायन रविशंकर सिंह द्वारा वर्षभर किये गये कार्यों का…
डायल 112 की टीम पहली बार 2 घायलों को अस्पताल पहुंचा पुनः 2 घायलों को लेने पहुंची थी इसी दौरान आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम। ट्रक आगजनी मामले में भी 2 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी। सूरजपुर। डायल 112 में तैनात आरक्षक निशांत टोप्पो ने थाना प्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.06.2026 को डॉयल 112 में तैनात था इसी दौरान रात्रि 11 बजे रायपुर पीएफटी कॉल सेंटर से पाईंट आया कि ग्राम खजुरी सेमरसोत मेन रोड़ में एक्सीडेंट हो गया है जिसमें 4 व्यक्ति घायल अवस्था में पड़े है तब यह 112 आपात कालीन वाहन को लेकर मौके…
