कोरबा/पाली:- पाली ब्लाक के ग्राम पोड़ी में गणेशोत्सव की धूम पूरे शबाब पर है। यहां के प्रसिद्ध शिव शक्ति गणेश उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष शानदार 31वें वर्ष का भव्य आयोजन किया गया है। समिति द्वारा आकर्षक और भव्य पंडाल का निर्माण कर भगवान श्री गणेश की स्थापना की गई है, जिसके दर्शन के लिए पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है।
समिति द्वारा बीते 13 सितंबर को रात्रि 9 बजे भगवान श्री गणेश के आगमन की भव्य तैयारी की गई थी। जैसे ही प्रतिमा गांव के समीप पहुँची ढोल- नगाड़े और रंग- बिरंगी आतिशबाजी के साथ ग्रामवासियों ने परम पूज्य श्री गणेश का दिल से स्वागत किया और पूरा पोड़ी गांव गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। युवाओं की टोली नाचते- गाते बप्पा को पंडाल तक लेकर गई। दूसरे दिन 14 सितंबर को दोपहर 2 बजे पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार, विधि- विधान और पूजा- अर्चना के साथ विघ्नहर्ता की विशाल और मनोहारी प्रतिमा को भव्य पंडाल में स्थापित किया गया। स्थापना के साथ पंडाल में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। समिति ने बताया कि इस बार पंडाल को विशेष रूप से आकर्षक लाइटिंग, फूलों और भव्य सजावट के साथ तैयार किया गया है, जो सभी के आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। जहां प्रतिदिन सुबह- शाम आरती, भजन- कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। समिति द्वारा निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष विषर्जन भी बड़े ही धूमधाम और भव्य शोभायात्रा के साथ किया जाएगा और विसर्जन के दिन ग्राम में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। पोड़ी यह आयोजन केवल पूजा नही, बल्कि पूरे गांव की एकता और आस्था का प्रतीक बन गया है तथा 31 वर्षों से अनवरत चली आ रही यह परंपरा ग्राम की पहचान बन चुकी है। इस भव्य आयोजन। को सफल बनाने में संरक्षक- दिलेश्वर सिंह, संतोष प्रजापति, कलेश्वर प्रजापति, सलाहकार- मनोज प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, अशोक सिंह, आशीष सिंह, अध्यक्ष- दीपक प्रजापति, उपाध्यक्ष- प्रियांशु प्रजापति, कोषाध्यक्ष- सत्यम सिंह ठाकुर, सचिव- सुधांशु प्रजापति, सह सचिव- प्रांजल सिंह ठाकुर सहित ग्रामवासी और युवा कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान है।



