Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
सीएसपी योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में हुई इस दमदार कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब पुलिस अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ पूरी तैयारी और इच्छाशक्ति के साथ मैदान में उतरती है, तो कोई भी अपराधी कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता। ग्राम सिवनी में अवैध कच्ची महुआ शराब के कारोबार की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस ने त्वरित रणनीति बनाकर अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दबिश दी और 95 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल अवैध शराब कारोबारियों में…
कोरबा। कोरबा जिले में जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की सख्ती के बीच एक बार फिर अवैध कबाड़ का कारोबार करने वाले सिर उठाने लगे हैं। संगठित तरीके से उनके द्वारा यह कार्य कोरबा शहर से लेकर कोयलांचल और वनांचल क्षेत्र में किया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा था कि पिछले दिनों की गई बड़ी और सख्त कार्रवाई तथा इससे पहले भी किए जा रहे कार्रवाईयों और भारी भरकम अर्थदण्ड के बाद हालात में कुछ सुधार होगा तथा अवैध कबाड़ियों के हौसले पस्त होंगे लेकिन कप्तान की नाक के नीचे उनके ही अधीनस्थों की सरपरस्ती में अवैध कबाड़ी…
करतला/कोरबा। एक तरफ जहां कोरबा जिला प्रशासन और खनिज विभाग अवैध गतिविधियों और रेत के अवैध परिवहन पर लगातार कार्रवाई कर रहा है, वहीं दूसरी ओर करतला क्षेत्र से आ रही तस्वीरें इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही हैं। कलेक्टर साहब के सख्त आदेश और के नियमों को ठेंगा दिखाते हुए क्षेत्र में रेत माफिया पूरी तरह सक्रिय हैं और धड़ल्ले से नदियों का सीना छलनी कर रहे हैं। कलेक्टर के आदेश बेअसर: 10 जून से प्रतिबंध, फिर भी जारी है लूट गौरतलब है कि वर्षा ऋतु को देखते हुए कलेक्टर साहब ने साफ और कड़ा आदेश जारी…
कोरबा जिले के करतला जनपद उपाध्यक्ष रह चुके रज्जाक अली के सीतामढ़ी स्थित निवास को अवैध मानते हुए नगर निगम प्रशासन ने तोड़ना शुरू कर दिया है। बड़े भूभाग पर किए गए कथित अवैध कब्जे को हटाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही भाजपा के एक नेता पर कातिलाना हमला करने के जुर्म में रज्जाक अली अपने साथियों के साथ जिला जेल में निरुद्ध है
बाराद्वार पुलिस की सुस्ती या रसूखदारों का दबाव ? 60 दिन बाद भी अनाचार का आरोपी भूपेश साहू फरार,पीड़िता दहशत में l शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार का मामला,FIR के 60 दिन बाद भी बाराद्वार पुलिस के हाथ खाली, सरपंच और आरोपी पक्ष पर धमकाने का आरोप l छत्तीसगढ़ / बाराद्वार सक्ति महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर किए जा रहे बड़े-बड़े दावों के बीच सक्ति जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। यहाँ एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर, शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण (अनाचार) करने…
27 जून, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में लंबित प्रकरणों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब 49.50 लाख रुपये की चिटफंड धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे कंपनी के दो अधिकारी आरोपी – श्याम सिंह राजपूत एवं बलराम बंजारा उर्फ बल्लू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ग्राम चैनपुर निवासी बाल कुमारी राठिया ने 05 दिसंबर 2024 को थाना धरमजयगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि फ्लोरा मैक्स…
मध्य प्रदेश शहडोल यातायात पुलिस के पूर्व हेड कांस्टेबल Vivekanand Tiwari की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। निलंबन के बाद तिवारी ने पुलिस विभाग से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देते समय उन्होंने कहा था कि अब वे पूरे देश में लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। शहडोल पुलिस ने उनकी पत्नी की आय को लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, तिवारी से जुड़े सभी सोशल मीडिया अकाउंट उनकी पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड हैं और इन प्लेटफॉर्म्स से होने वाली कमाई भी…
कोरबा। 27/06/2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन परिवहन व भण्डारण पर प्रतिबंध लगाने के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गठित चार खनिज जांच दलों ने जिले के संदिग्ध स्थानों सीतामढ़ी, बरमपुर, कपाटमुडा, सरईसिंगार, कुचना मोड़, बरबसपुर, कटबिटला, भैसामुडा़, राहडी, मुनगड़ी, आमाखोखरा, कसानिया, लखनपुर, धवईपुर सहित अन्य स्थानों पर छापा मारकर सघन जांच की। जिस दौरान बरमपुर तथा पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर पर कार्यवाही करते हुए जप्त कर हरदीबाजार थाना तथा पाली थाना की अभिरक्षा…
रायपुर,27 जून। गांजा तस्कर युवती को रायपुर कोर्ट ने सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। थाना पुरानी बस्ती को दिनांक 9/1/26 को सूचना प्राप्त हुआ था कि बंधुआपारा में अवैध रुप से गांजा की बिक्री की जा रही है जिस पर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी हिना परवीन के क़ब्ज़े से 1.138 कि.ग्रा. गांजा ज़ब्त कर वैधानिक कार्रवाई करते हुवे अपराध क्रमांक 17/2026, धारा 20(b) एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर विवेचना पूर्ण कर आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया था। प्रकरण की सुनवाई उपरांत विशेष न्यायालय एनडीपीएस एक्ट रायपुर द्वारा आरोपी हिना परवीन उर्फ छोटी, पति वसीम…
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक बार फिर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। सक्ती थाना क्षेत्र के जोंगरा गांव में दो अज्ञात बदमाश बेखौफ होकर घर में घुसे और युवती पूर्णिमा चौहान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल पूर्णिमा चौहान को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी, एसडीओपी, थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल…
