Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
सड़क पर गौवंश से हादसों पर चिंता, तस्करी रोकने रात में चेकिंग और सुरक्षित संरक्षण का मिला आश्वासन कोरबा। सड़क पर घूम रहे निराश्रित गौवंश को सुरक्षित करने, सड़क दुर्घटनाओं में उनकी मौत रोकने तथा गौ तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को घंटाघर, कोरबा से कलेक्टर कार्यालय तक दंडवत यात्रा निकाली गई। आयोजक योगेश कुमार जायसवाल एवं सह-आयोजक गोविंद कुमार जायसवाल के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में गौवंश संरक्षण को लेकर विभिन्न मांगें प्रशासन के समक्ष रखी गईं। यात्रा के बाद प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त कलेक्टर श्री कौशल तेंदुलकर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शहर एवं…
थाना दीपका एवं थाना बाकीमोंगरा द्वारा तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई करते हुए 05 वाहनों सहित विशाल साउंड सिस्टम जब्त किया गया। 📍 1. थाना दीपका क्षेत्र अंतर्गत कार्रवाई (03 मामले) 🔹 1. आरोपी सुभाष कुमार यादव (पिता- नरेश यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी- नोनबिर्रा, थाना- दीपका) * जब्त सामग्री: 04 नग बेस (1500 W), 04 नग टोप (300 W) एवं पिकअप वाहन (CG12 BM-5744) 🔹 2. आरोपी गौरव गोंड (पिता- जय सिंह मरावी, उम्र 25 वर्ष, निवासी- झाबर, थाना- दीपका) * जब्त सामग्री: 04 नग बेस बॉक्स (1500 W), 04 नग लाईनर (300 W)…
छत्तीसगढ़ / कोरबा मानिकपुर स्थित गार्डन परिसर में श्री श्री गणेश युवा गार्डन समिति के तत्वावधान में गणेशोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास एवं वैदिक मर्यादा के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। विघ्नहर्ता, ऋद्धि-सिद्धि के दाता और सनातन परंपरा के प्रथम आराध्य भगवान श्री गणेश के पूजन-अर्चन से संपूर्ण परिक्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा। प्रथम आराध्य का पूजन एवं वैदिक अनुष्ठान उत्सव के अंतर्गत भगवान गजानन का शास्त्रों में वर्णित षोडशोपचार विधि से विधिवत अभिषेक, अर्चन और पूजन संपन्न हुआ। दुबी, शमीपत्र, मोदक एवं रक्तपुष्प अर्पित कर यज्ञाचार्य व पुरोहितों द्वारा उच्चारित गणपति अथर्वशीर्ष एवं वैदिक ऋचाओं के सस्वर पाठ ने…
ब्रेकिंग न्यूज़ भाकपा (CPI) कोरबा जिला परिषद ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत गरीबों को चना न मिलने और राशन दुकानों में जारी अव्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान वरिष्ठ नेता का. एन. के. दास, का. श्याम बिहारी बनाफर, का. रामू केंवट और का. नरेंद्र कुमार सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन में उठाए गए मुख्य मुद्दे: * चने का वितरण ठप: खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 की अनदेखी…
कोरबा (छत्तीसगढ़)। कोरबा जिले के बालको वन परिक्षेत्र अंतर्गत चुईया नाला में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे ने इस पूरे मामले में खनिज अमले और रेत सिंडिकेट की मिलीभगत का बड़ा आरोप लगाते हुए कोरबा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है और कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। जेसीबी से साक्ष्य नष्ट करने का संगीन आरोप लोजपा जिलाध्यक्ष का आरोप है कि चुईया नाला में लंबे समय से बेखौफ होकर अवैध खनन किया जा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत और समाचारों में मामला सामने आने…
SN इंडिया न्यूज | कोरबा। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित शिवाय हॉस्पिटल में 29 वर्षीय मरीज की मौत के बाद अस्पताल की व्यवस्था और वेंटिलेटर की उपलब्धता को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मरीज को वेंटिलेटर उपलब्ध होने की जानकारी मिलने के बाद वे उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने पर वेंटिलेटर उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई। इसके बाद मरीज को लेकर परिजनों को दूसरे अस्पतालों की ओर भटकना पड़ा। मामला जांजगीर-चांपा जिले के कचंदा निवासी अरुण दास (29) का बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार 14 सितंबर को अरुण…
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से निकलकर राष्ट्रीय स्तर के मॉडलिंग मंच तक पहुँचने की कहानी निगम मानिकपुरी के लिए सिर्फ एक प्रतियोगिता में चयन की कहानी नहीं, बल्कि अपने सपनों को हकीकत में बदलने की एक नई शुरुआत है। बिलासपुर से आने वाले निगम मानिकपुरी का चयन Pride Mr India 2026 के National Finale के लिए हुआ है। राष्ट्रीय मंच तक पहुँचने वाला यह सफर उनके लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि वह छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने राज्य की पहचान और संस्कृति को देश के सामने प्रस्तुत करना चाहते हैं। संघर्षों के बीच नहीं छोड़ा सपना निगम…
कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़ (छत्तीसगढ़)। जिले के चूइया क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण पर नकेल कसने के बजाए खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा संदिग्ध भूमिका निभाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि खनिज विभाग की टीम ने अवैध रूप से डंप की गई रेत को जब्त करने या नियमानुसार कार्रवाई करने के बजाए उसमें मिट्टी मिलाकर उसे बर्बाद कर दिया, जिससे शासन को भारी राजस्व का नुकसान पहुंचा है। प्राप्त जानकारी और वायरल ऑडियो-वीडियो साक्ष्यों के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई खनिज विभाग के अधिकारी मदन साहू (तीन स्टार) की मौजूदगी और उनके निर्देशों पर अंजाम दी…
कोरबा/बांगो। बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम लेपरा से मारपीट और पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। ग्राम निवासी ने 22 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कोरबा के नाम आवेदन सौंपकर राजू ठाकुर उर्फ हरनारायण, संदीप ठाकुर और सोनू ठाकुर के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक 20 सितंबर की शाम करीब 6 से 7 बजे गांव में राजू ठाकुर उर्फ हरनारायण अपने साथियों के साथ कुछ लोगों से विवाद और मारपीट कर रहा था। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह बीच-बचाव करने पहुंचा, जिसके बाद उसके…
SN इंडिया न्यूज | कोरबा कोरबा। अमरैयापारा के वार्ड क्रमांक 14 में एक परिवार के मकान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब प्रशासन की चौखट तक पहुंच गया है। मामला केवल निर्माण या मकान से जुड़ा नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा, लंबे समय से निवास और कथित धमकियों के आरोपों तक पहुंच गया है। मामले को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। आवेदन में बताया गया है कि अमरैयापारा क्षेत्र में सिख समाज के कई परिवार दशकों से निवासरत हैं और सामाजिक सौहार्द में…
