Author: Yogesh Saluja

कोरबा/बांकीमोंगरा, 21 सितंबर 2026। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के सिंघाली जंगल में कथित रूप से चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बांकीमोंगरा, दीपका और कटघोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर मौके से नकदी, मोबाइल और दोपहिया वाहनों समेत कुल 11 लाख 56 हजार 500 रुपये की सामग्री जब्त की। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई में 74,500 रुपये नकद, 14 एंड्रॉयड और एक की-पैड समेत कुल 15 मोबाइल फोन तथा बुलेट और स्कूटी सहित 15 दोपहिया वाहन जब्त किए गए। जब्त मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 2.82 लाख रुपये,…

Read More

कोरबा। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 अमरिया पारा में सार्वजनिक मार्ग पर कथित अवैध निर्माण और अतिक्रमण का मामला अब विरोध प्रदर्शन तक पहुंच गया है। वार्डवासियों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नवधा पंडाल के समीप मुख्य मार्ग पर मकान, कॉलम और दीवार निर्माण के चलते सड़क की चौड़ाई प्रभावित हो रही है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ एंबुलेंस, स्कूल बस और अन्य वाहनों की आवाजाही में परेशानी होने की…

Read More

कोरबा। कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत विजयपुर में नदी से कथित अवैध रेत निकासी को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार रेत निकाले जाने के कारण नदी के रास्ते में जगह-जगह गहरे गड्ढे और कीचड़ बन गए हैं, जिससे स्कूली बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक विजयपुर पंचायत के नदी पार कई मोहल्ले बसे हुए हैं। यहां के लोगों और स्कूली बच्चों को रोजाना इसी नदी मार्ग से आना-जाना पड़ता है। उनका आरोप है कि नदी में पानी कम होते ही रेत निकासी शुरू…

Read More

▪️गोरिल्ला वार टैकनिक से घेराबंदी कर जुआ फड़ में किया गया रेड ▪️घेराबंदी कर 9 जुआरिओं को पकड़ा गया जुआरियों के कब्जे से 4,28,420/- रू, ताशपत्ती सहित अन्य सामग्री किया गया जप्त ▪️ कोतवाली पुलिस और रिस्पांस टीम की संयुक्त कार्यवाही ⏭️ पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन में जांजगीर- चांपा जिले में कानून- व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग एवं धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। आरोपियों के नाम 1- भैरव मिश्रा उर्फ़ मोगली पिता रामधन मिश्रा उम्र 44 वर्ष निवासी बी महंत उपनगर वार्ड नंबर 6 जांजगीर 2-…

Read More

छत्तीसगढ़ / कोरबा कोरबा जिले के बालको वन परिक्षेत्र अंतर्गत चुईया नाला में प्रकृति का सीना चीरकर खड़े किए गए अवैध रेत साम्राज्य पर जब मीडिया की नजर पड़ी, तो खनिज विभाग ने कार्रवाई का ऐसा अनोखा और गैर-कानूनी तरीका कार्य किया जिसने पूरे प्रशासनिक तंत्र की निष्पक्षता पर कालिख पोत दी है। खबर के सार्वजनिक होते ही अपनी गर्दन फंसती देख विभाग के अधिकारियों ने मामले की विधिवत जांच करने या दोषियों पर नकेल कसने के बजाय, पूरे अपराध स्थल से सबूतों को ही हमेशा के लिए मिटाने का आपराधिक दुस्साहस कर डाला। ​प्राप्त जानकारी व प्रत्यक्षदर्शियों की…

Read More

कोरबा/पाली:- बौद्धिक शिक्षा के साथ नैतिक और संस्कारित शिक्षा की अलख जगा रहे इंडियन पब्लिक स्कूल पाली में गणेशोत्सव का समापन बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय माहौल में हुआ। प्रतिवर्ष की भांति गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी विद्यालय में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसका बीते शनिवार को विधि- विधान से विसर्जन किया गया। पिछले कई वर्षों से विद्यालय परिसर में गणपति बप्पा के आगमन से भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। विद्यार्थियों ने रोज सुबह- शाम आरती, पूजा- अर्चना कर बुद्धि, विवेक और ज्ञान के दाता से सुख- समृद्धि और उज्ज्वल…

Read More

अलीगढ़ के एक बार में शराब पार्टी के दौरान जमकर हुड़दंग मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालने की कोशिश शुरू की। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंचीं ASP सृष्टि जैन के साथ भी शराब के नशे में धुत लोगों ने अभद्रता की। दावा है कि हंगामे के दौरान ASP सृष्टि जैन पर ही ‘दो डंडे’ चला दिए गए, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला। पुलिस कार्रवाई के दौरान कथित तौर पर पुलिसकर्मियों से भी बदसलूकी की गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने करीब आधा दर्जन आरोपियों को पकड़…

Read More

कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए कई मामलों में वैधानिक कार्रवाई की है। 🌿 गांजा सेवन करते युवक पकड़ा, पूछताछ में सामने आया सप्लायर कोतवाली पुलिस ने यश बैरागी, पिता कमलेश कश्यप, उम्र 19 वर्ष, निवासी धनुहारपारा, कोरबा को गांजा सेवन करते पकड़ा। उसके कब्जे से 5 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मामले में धारा 27 NDPS Act के तहत कार्रवाई की गई। पूछताछ में पुलिस के अनुसार…

Read More

कोरबा। अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में आबकारी वृत्त दीपका की टीम ने ग्राम रजकम्मा के आवासपारा में कार्रवाई करते हुए 13.2 लीटर महुआ शराब जब्त की है। आबकारी विभाग के मुताबिक, 20 सितंबर 2026 को की गई कार्रवाई के दौरान भगवती पति रामवचन ध्रुव (30 वर्ष), जाति गोड निवासी आवासपारा रजकम्मा, थाना कटघोरा, जिला कोरबा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया। 🔴 13.2 लीटर महुआ शराब बरामद कार्रवाई के दौरान जब्त की गई महुआ शराब को विभाग ने कब्जे में लेकर नियमानुसार आगे की…

Read More

कोरबा। गणेश उत्सव के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कोरबा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिलेभर में लगातार सघन पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गणेश उत्सव को देखते हुए पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील क्षेत्रों, गणेश पंडालों एवं आयोजन स्थलों के आसपास लगातार निगरानी रखी जा रही है। आने-जाने वाले वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों…

Read More