Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
कोरबा, 03 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज करतला विकासखंड के ग्राम तिलकेजा स्थित पीएम श्री सेजस विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, प्रयोगशालाओं एवं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने सर्वप्रथम विद्यालय की कंप्यूटर लैब का अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध संसाधनों और अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था की जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के साथ सहज एवं आत्मीय संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों…
महाराष्ट्र के वाशिम में 15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। रिसोड पुलिस स्टेशन में संदिग्ध बेग्या पवार की मौत के मामले में कोर्ट ने तत्कालीन थाना प्रभारी सहित 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह मामला साल 2011 का है, जब चोरी के शक में पूछताछ के लिए लाए गए बेग्या पवार की हिरासत में मौत हो गई थी। आरोप था कि पुलिस पिटाई के कारण उसकी जान गई। लंबी सुनवाई के बाद जिला जज जयसिंग झपाटे ने सभी आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सख्त सजा दी।…
कोरबा। कोरबा नगर के विकास के लिए 15वें वित्त आयोग मद से 36 करोड़ रुपये के महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने पर महापौर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव तथा कोरबा विधायक एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन का आभार व्यक्त किया है। महापौर ने कहा कि यह स्वीकृति जनता और जनप्रतिनिधियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुरूप मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से कोरबा शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और नगर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य…
कोरबा। जिले में पहचान के कथित दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है। पत्रकार सरोज कुमार रात्रे के नाम और पते का इस्तेमाल करते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत एक नहीं बल्कि दो आवेदन भेजे जाने का मामला प्रकाश में आया है। सरोज कुमार रात्रे का कहना है कि उन्होंने ये आवेदन न तो स्वयं भेजे हैं और न ही किसी को अधिकृत किया है। मामले को गंभीर मानते हुए उरगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा दी गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर…
आरोपियों के कब्जे से प्रकरण से संबंधित 03 मोबाइल फोन जप्त। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त कार्यवाही। आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 87/26 धारा 318(4), 111(1), 3(5) बीएनएस एवं 66-डी आई.टी. एक्ट के तहत किया गया है अपराध पंजीबद्ध। प्रकरण में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के प्रयास जारी। विवरण – प्रार्थी मनहरण टिकरिहा ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शादी के लिए दिल्ली के एक मैरिज ब्यूरो के माध्यम से उसकी पहचान रजनी शर्मा नामक महिला से हुई।…
छत्तीसगढ़ में एंट्री करते ही 3 आरोपी गिरफ्तार :- गरियाबंद ओडिशा से कारों में गांजा भरकर महाराष्ट्र ले जा रहे तस्कर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस की नजर से बच नहीं सके। अंतरराज्यीय चेक पोस्ट खुटगांव पर पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 48.300 किलोग्राम गांजा, दो चारपहिया वाहन और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 31.31 लाख रुपये है, जिसमें गांजे की कीमत लगभग 24 लाख रुपये आंकी गई है। बने रहिए हमारी अगली ख़बर में
कोरबा/पाली:- “चोर की दाढ़ी में तिनका” वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए ग्राम पंचायत बुड़बुड़ के सरपंच- सचिव और उपसरपंच ने 30.85 लाख के स्कूल भवनों में भ्रष्ट्राचार उजागर होने पर बच्चों से ही बदला ले लिया। खबर प्रसारित होते ही तिलमिलाए सरपंच- सचिव स्कूल पहुँचे और समस्या सुधारने के बजाय 300 मीटर दूर खंभे से खींचे गए वैकल्पिक विजली तार को ही काट दिया। नतीजा उमस भरी गर्मी में मासूम बच्चे पसीना से तरबतर होकर पढ़ने को मजबूर है। सवाल पूछा तो उपसरपंच की बोलती बंद खबर के बाद ग्राम के उपसरपंच तिरिथ राम केशव ने फोन कर खबर…
छत्तीसगढ़ / कोरबा छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के दावों को ठेंगा दिखाते हुए कोरबा के टी.पी. नगर में धीरज परिवहन सुविधा केंद्र कोड CG-12/00021 द्वारा जनता की जेब पर सरेआम डाका डाला जा रहा है। शिकायतकर्ता जितेन्द्र कुमार साहू ने RTI से मिले पुख्ता दस्तावेजों के आधार पर जिला परिवहन अधिकारी DTO के पास 25/06/2026 को लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसने आरटीओ महकमे में हड़कंप मचा दिया है। महाफर्जीवाड़े के 4 मुख्य बिंदु पर एक नजर 01 लोगो से 100 रुपए की जगह 200 रुपए की अवैध वसूली की जा रही है, मार्गदर्शिका-2022 के अनुसार लर्निंग लाइसेंस का…
01 जुलाई, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ एवं चोरी की संपत्ति के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 30 जून 2026 को थाना पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.500 टन संदिग्ध लोहे का स्क्रैप एवं उसे परिवहन कर रहे 12 चक्का टाटा ट्रक को जब्त कर चालक आरोपी सुलतान खान पिता अमीरखान उम्र 58 वर्ष निवासी आजाद मोहल्ला कुनकुरी थाना कुनकुरी जिला रायगढ के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।
छुरी/कोरबा: छुरी उपनगरीय क्षेत्र के प्रतिष्ठित ‘राज ज्वेलर्स’ में हुई डकैती की कोशिश के मामले में एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। वारदात को अंजाम देने पहुंचे बदमाशों की चालाकी धरी की धरी रह गई और वे तीसरी आंख यानी सीसीटीवी (CCTV) कैमरे की नजर से खुद को बचा नहीं पाए। मिली जानकारी के अनुसार, इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के लिए कुल तीन डकैत दुकान में दाखिल हुए थे, जिनमें से दो डकैतों के चेहरे सीसीटीवी फुटेज में पूरी तरह साफ नजर आ रहे हैं। इस बड़े खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। लूट…
