Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास DJ/साउंड सिस्टम को लेकर हुआ विवाद खूनी हो गया। विवाद बढ़ने पर अमन सूर्यवंशी (23) ने आकाश सूर्यवंशी (22) पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में आकाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी अमन सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गणेश उत्सव, जो प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है, वहां एक मामूली विवाद का इस तरह हिंसा और हत्या में बदल जाना समाज के लिए बड़ा सवाल है।…
बिलासपुर – 15 सितम्बर 2026 बुढ़ार, सिंहपुर, छादा एवं शहडोल क्षेत्र में रेलवे की कॉपर केबल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, बिलासपुर के मार्गदर्शन में RPF की विशेष टीम एवं RPF पोस्ट अनूपपुर ने संयुक्त कार्रवाई कर एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में 10 आरोपियों एवं चोरी की रेलवे संपत्ति खरीदने वाले 7 रिसीवरों सहित कुल 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी में प्रयुक्त 4 स्कूटर भी जब्त किए गए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी दिल्ली से आकर अनूपपुर क्षेत्र में किराए के मकानों में रह…
थाना सरकंडा पुलिस ने खड़ी गाड़ियों में आग लगाने और आतंक फैलाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान महेश कुमार साहू उर्फ भोला साहू उर्फ गजनी उर्फ पेचकस (29 वर्ष), निवासी भंडारी प्लांट, बंधवापारा, सरकंडा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पहला मामला 10 सितंबर 2026 की रात का है। सूर्या चौक चिंगराजपारा स्थित एक किराए के मकान के पास खड़ी गौरी देवांगन की स्कूटी CG 10 BE 3159 में अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। आगजनी में स्कूटी और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया था।…
रायपुर, 15 सितंबर 2026। अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ ने छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपन कुमार घोष ने वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता राहुल सेन को छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने भी राहुल सेन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। पत्रकारिता के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय राहुल सेन वर्ष 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के विभिन्न समाचार संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वर्तमान में वे News 21…
सट्टे का डिजिटल जाल कितना भी गहरा हो, जांजगीर-चांपा पुलिस उसकी हर कड़ी तक पहुंचेगी 🚨: BDG ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर जांजगीर-चांपा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई मास्टरमाइंड समेत 06 आरोपी गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में साइबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा एवं टीम द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया गया। साइबर थाना जांजगीर की सटीक सूचना, तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित कार्रवाई से BDG ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ। मुख्य एडमिन से ID होल्डर्स तक नेटवर्क की कड़ियां उजागर करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।…
रायगढ़, 12 सितंबर। रायगढ़ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी एवं एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के खाद्यान्न में गड़बड़ी और शासकीय संपत्ति के गबन के मामले में खाद्य विभाग एवं रैरूमाखुर्द चौकी पुलिस ने कार्रवाई की है। धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम ससकोबा और गनपतपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों में जांच के दौरान बड़ी मात्रा में चावल, शक्कर और नमक की कमी सामने आई है। खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द में संबंधित संचालकों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई है। ससकोबा दुकान…
कोरबा/पाली:- दीपावली त्योहार का मौसम करीब आते ही पाली क्षेत्र में जुए का कारोबार सिर उठाने लगा है। जहां ग्राम पोड़ी और नुनेरा में जुए के फड़ ने पांव पसार लिया है और जहां रोजाना लाखों के दांव लग रहे हैं। इस खेल के संचालनकर्ता इतने शातिर हैं कि कानून शिकंजे में फंसने से बचने के लिए रोजाना जगह बदल- बदलकर बावनपरी का फड़ सजवा रहे हैं। इसकी जानकारी पुलिस तक नही पहुँच पाई है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पोड़ी के नीमघाट और इसके आसपास के जंगली- सुनसान इलाके में रोजाना दोपहर 12 बजे से जुआ का…
रायपुर। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और घरों से सूखा एवं गीला कचरा नियमित रूप से उठाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर जोन क्रमांक-9 के वार्ड क्रमांक-8 स्थित सड्डू क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग और रामकी कंपनी की टीम ने घर-घर पहुंचकर लोगों को कचरा प्रबंधन और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान नागरिकों को बताया गया कि सूखा कचरा नीले रंग के डस्टबिन तथा गीला कचरा हरे रंग के डस्टबिन में ही रखा जाए। घरेलू कचरा सड़क, नाली अथवा सार्वजनिक स्थानों पर…
लेमरु थान क्षेत्र का मामला प्राप्त सूचना के अनुसार, डिंडासराई (लेमरु) क्षेत्र से लापता हुई एक मानसिक रूप से कमजोर बुजुर्ग महिला को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बरामद महिला की पहचान बंधई मांझी (उम्र लगभग 55-60 वर्ष), निवासी केराकाछार (करतला) के रूप में हुई है। वह मानसिक रूप से कमजोर हैं। बंधई मांझी लगभग 1 माह पूर्व अपनी बेटी बसंती मांझी के घर, निवासी डिंडासराई (लेमरु) आई थीं। दिनांक 09 सितंबर 2026 को वह अचानक डिंडासराई स्थित घर से बिना बताए कहीं निकल गई थीं, जिससे परिजन काफी चिंतित…
कोरबा, 14 सितम्बर। आगामी गणेश चतुर्थी, गणेश उत्सव और गणेश विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कोरबा पुलिस ने कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस ने जिले में असामाजिक तत्वों और पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे लोगों पर निगरानी बढ़ाते हुए उन्हें सख्त हिदायत दी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहार की आड़ में किसी भी तरह का विवाद, उपद्रव या आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सिटी गाइड खोजें इसी क्रम में सोमवार को जिले के विभिन्न थाना, चौकी एवं अनुविभाग स्तर पर पुलिस…
