बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास DJ/साउंड सिस्टम को लेकर हुआ विवाद खूनी हो गया। विवाद बढ़ने पर अमन सूर्यवंशी (23) ने आकाश सूर्यवंशी (22) पर चाकू से हमला कर दिया।
गंभीर हालत में आकाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी अमन सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गणेश उत्सव, जो प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है, वहां एक मामूली विवाद का इस तरह हिंसा और हत्या में बदल जाना समाज के लिए बड़ा सवाल है।
आखिर हम अपने बच्चों और युवाओं को कैसी संस्कार दे रहे हैं—संयम और भाईचारे के या हिंसा के?
📍 संबलपुरी, सकरी | बिलासपुर, छत्तीसगढ़
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



