पुलिस ने शनिवार सुबह सिपाही समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, 7 जुलाई 2023 को 10वीं की छात्रा ने सिपाही विशाल पर मार्कशीट लौटाने के बहाने कमरे पर बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाने, रेप करने और अश्ली¢ल वीडियो बनाने का आरोप लगाया था।
इस मामले में विशाल छह महीने से ज्यादा जेल में रहा। फिलहाल केस की सुनवाई कोर्ट में चल रही है।
पुलिस के मुताबिक, सजा से बचने और केस कमजोर करने के लिए विशाल ने सकीना खातून को रुपये का लालच दिया।
उससे पीड़िता के पिता पर रेप का झूठा आरोप लगवाकर 23 जुलाई 2026 को मुकदमा दर्ज करा दिया। जांच में कॉल डिटेल और बैंक खातों से साजिश का खुलासा हुआ।
इसमें निसार और जोया की भूमिका भी सामने आई।
पुलिस ने चारों को सोनीधापा मैदान के पास से गिरफ्तार किया है।
एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि फर्जी मुकदमे को खत्म कराने की कार्रवाई की जाएगी।
खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

