थाना सरकंडा पुलिस ने खड़ी गाड़ियों में आग लगाने और आतंक फैलाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान महेश कुमार साहू उर्फ भोला साहू उर्फ गजनी उर्फ पेचकस (29 वर्ष), निवासी भंडारी प्लांट, बंधवापारा, सरकंडा के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, पहला मामला 10 सितंबर 2026 की रात का है। सूर्या चौक चिंगराजपारा स्थित एक किराए के मकान के पास खड़ी गौरी देवांगन की स्कूटी CG 10 BE 3159 में अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। आगजनी में स्कूटी और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया था। मामले में अपराध क्रमांक 1288/2026 दर्ज किया गया था।
वहीं दूसरे मामले में 13 सितंबर की रात बंधवापारा निवासी नफीस खान से शराब पीने के लिए पैसे मांगने का आरोप है। पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के बाद उसकी हीरो स्प्लेंडर CG 10 EE 7267 को ले जाकर भंडारी प्लांट रोड के पास जला देने का पुलिस ने आरोप लगाया है।
🔎 पुलिस कार्रवाई:
मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महेश कुमार साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि पूछताछ और मेमोरेंडम कथन में आरोपी ने दोनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई DIG एवं SSP Bilaspur रजनेश सिंह के निर्देशन, ASP City पंकज पटेल और CSP सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में की गई।
⚖️ नोट: यह खबर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई जानकारी पर आधारित है। आरोपी पर लगे आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायालय के निर्णय से होगी।



