Author: Yogesh Saluja

कोरबा। जिले के भैसमा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत चचिया में वन विभाग की भूमि से बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी उत्खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि भारतमाला परियोजना में कार्यरत डीबीएल कंपनी द्वारा बिना वैधानिक अनुमति के वन भूमि से मिट्टी की खुदाई कर उसे निर्माण कार्य में उपयोग किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार वन क्षेत्र की जमीन को लगभग 8 से 10 फीट तक गहराई में खोद दिया गया है, जिससे क्षेत्र की प्राकृतिक संरचना को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि निकाली गई मिट्टी को भारतमाला परियोजना के कार्य में लगाया गया।…

Read More

कोरबा/पाली:- बीते वर्ष से नगर पेशेवर चोर गिरोह के निशाने पर है। पहले हुई चोरियों से अबतक पर्दा नही हटा है और चोरों ने फिर अपनी सक्रियता दिखाते हुए बीते रात दो घरों में सेंध लगा बेखौफ एक घर से नगदी रकम तो दूसरे घर से कीमती बर्तन सामानों पर हाथ साफ करते हुए गायब हो गए। पूर्व और वर्तमान चोरी की वारदातों ने नगरवासियों को दहशत में डाल दिया है। लोगों ने पुलिस के रात्रि गश्त व पेट्रोलिंग पर भी सवाल उठाए है। पाली नगर के वार्ड क्रमांक- 01, अटल चौक के समीप मनीष किराना दुकान के पास एसईसीएल…

Read More

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लावारिस खड़ी टाटा Ace वाहन से करीब 40 किलो गांजा बरामद किया है। मेला ग्राउंड पिंडारी मोड़ के पास दो दिनों से खड़ी संदिग्ध गाड़ी की जांच करने पर पुलिस को गाड़ी के नीचे बनाए गए गुप्त चैंबर में छिपाकर रखा गया गांजा मिला। बरामद गांजा और वाहन की कुल कीमत करीब ₹25,20,000 आंकी गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सकरी थाना क्षेत्र में आखिर यह 40 किलो गांजा कहां खपने वाला था? क्या शहर में बड़े नेटवर्क के जरिए नशे का कारोबार चल रहा…

Read More

कोरबा,15मार्च । धान उपार्जन सीजन 2025- 26 कोरबा जिले में धान खरीदी करने वाली अनेक समितियां के मामले में अभिशाप साबित हो रहा है। खरीदी की अंतिम तारीख खत्म होने और प्रशासन के दिशा निर्देश के बाद भी शत प्रतिशत धान का उठाव केंद्रों से नहीं हुआ है। राइस मिलर्स इस मामले में जनबूझकर देरी कर रहे हैं। वही उपार्जन केंद्र के कर्ताधर्ताओं पर सूखत की मात्रा देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। वही सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने सवाल किया है कि सिस्टम की गलती से अगर उठाव नही हो रहा है तो इसके लिए हम दोषी…

Read More

कोरबा/जांजगीर-चाम्पा। उरगा थाना क्षेत्र में युवक द्वारा वीडियो बनाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के बाद जहां पंतोरा चौकी पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप लगाए जा रहे थे, वहीं जांच में मामला बिल्कुल उलट निकला। जांजगीर-चाम्पा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए, जिसके बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सनत कुमार कश्यप (25 वर्ष) पिता धनीराम कश्यप निवासी चोरभट्टी थाना मुलमला जिला जांजगीर-चाम्पा, हाल मुकाम अशोक…

Read More

जगदलपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। बोधघाट थाना पुलिस ने ओडिशा में दबिश देकर दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जो छत्तीसगढ़ में गांजे की सप्लाई कर रहे थे। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने करीब 102.82 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 51 लाख 41 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक, थाना बोधघाट को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजा लेकर एक व्यक्ति आडावल रेलवे गेट के पास ग्राहकों की तलाश में खड़ा है। सूचना मिलते ही…

Read More

नाम आरोपीगण – 01. ईरसाद अहमद पिता अफसाफ अहमद उम्र 43 साल निवासी पाढ़ी घाट चांपा थाना चांपा जिला जांचां 02. संतोष कुमार दिवाकर पिता रामलाल दिवाकर उम्र 42 साल निवासी सरहर थाना बाराद्वार 03. सत्यनारायण देवांगन पिता लोचन देवांगन उम्र 34 साल निवासी संजय नंगर चांपा थाना चंापा जिला जांचां0 04. शिशाल पटेल पिता धरम लाल पटेल उम्र 50 साल निवासी जोगीपाली थाना उरगा जिला कोरबा 05. नंद कुमार राठौर पित महेश्वर राठौर उम्र 34 साल निवासी झरना थाना नगरदा जिला सक्ती 06. विजेन्द्र टण्डन पिता दुखु राम टण्डन उम्र 28 साल निवासी देवरी थाना सारागांव जिला जांचां0 07.…

Read More

14 मार्च, रायगढ़ – छत्तीसगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने अवैध कबाड़ के कारोबार पर “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही, रायगढ़ पुलिस द्वारा सप्ताह के भीतर शुक्रवार की शाम और सुबह अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वाहन समेत करीब 83 लाख 52 हजार रूपये की अवैध संपत्ति जब्त की गई है। अवैध कबाड़ के परिवहन पर लगाये मुखबीरों के सटिक सूचना पर कल शाम थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुसौर पुलिस द्वारा आर्यन फ्यूल…

Read More

कोरबा जिले में पत्रकारिता जगत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। स्थानीय चैनल में कैमरा मैन के रूप में कार्यरत रिपोर्टर इमानुअल तांडी का शव शहर के सीएसईबी कॉलोनी, आरामशीन क्षेत्र स्थित उनके घर में बंद कमरे के भीतर मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और प्रेस जगत में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार इमानुअल तांडी अपने घर में अकेले रहते थे। बीते कुछ दिनों से घर का दरवाजा बंद था। इसी दौरान कमरे से तेज बदबू आने लगी, जिससे आसपास के लोगों को संदेह हुआ। पड़ोसियों ने इसकी सूचना…

Read More

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक 64 वर्षीय बुजुर्ग के लापता होने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग के घर से बिना बताए चले जाने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद बेटी ने थाने में आवेदन देकर गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार आरामशीन, स्वीपर मोहल्ला निवासी रेशमा बानो (40 वर्ष) ने सिविल लाइन थाना में आवेदन देकर बताया कि उनके पिता मो. आरिफ (64 वर्ष) 9 मार्च 2026 की सुबह करीब 6 बजे बिना बताए घर से कहीं चले गए। वे…

Read More