Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा:- कलेक्टर कुणाल दुदावत जहां एक तरफ जिले के सभी स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता व परिणाम में सुधार लाने के लिये प्रयास कर रहे है, छात्रों को पढ़ाई एवं परीक्षावधि में किसी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी कर रखे है। लेकिन दूसरी तरफ पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के. राजेश्वर दयाल अपने पद का दुरुपयोग कर मनमानी करने में लगे है। उन्होंने महीनों से अनुपस्थित एक सहायक शिक्षक को नियम विरुद्ध नियमित वेतन देते आ रहे है। यह भर्राशाही उजागर होने के बाद पोड़ी बीईओ कार्यालय में हड़कंप मचा है…
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के अध्यक्ष भोजराम देवांगन ने पदभार ग्रहण करने के बाद 13 मार्च 2026 को पहली बार मुख्यमंत्री से उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने विभागीय गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी और हथकरघा क्षेत्र के विकास को लेकर विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। बैठक के दौरान अध्यक्ष देवांगन ने संघ को आवंटित भूमि पर भवन और गोदाम निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को तत्काल स्वीकृति प्रदान कर दी। स्वीकृति मिलने के बाद अब संघ को अपना स्वयं का भवन…
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत उरगा मंडल स्तरीय 2 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग अटल समरसता भवन, बस स्टैंड तिलकेजा में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 मार्च शुक्रवार शाम 05:00 बजे से शुरू होकर 14 मार्च शनिवार शाम 5 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें मंडल के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रथम दिवस के सत्र मे भाग लिया। प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के ज्ञान, संगठनात्मक क्षमता और कौशल को विकसित करना था। कार्यक्रम में जिला एवं प्रदेश स्तर के विषय वक्ताओं ने संगठन की कार्यप्रणाली, कार्यकर्ता की भूमिका,…
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक ने कथित तौर पर पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। युवक ने अपनी मौत से पहले एक लाइव वीडियो बनाया और उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर किया। यह घटना उरगा थाना क्षेत्र के पताड़ी में हुई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय सनद कश्यप के रूप में हुई है, जो जांजगीर-चांपा जिले के चोरभट्टी गांव का निवासी था। सनद पताड़ी के पास अशोक लीलैंड कंपनी के वर्कशॉप में मैकेनिक का काम करता था और कंपनी द्वारा दिए गए कमरे में रहता…
कोरबा। रमजान के पावन अवसर पर अस्पताल में फल वितरण का उद्देश्य जनता के बीच एकता, भाईचारा और मानवता का संदेश फैलाना है। यह कार्यक्रम रमजान के पवित्र माह में भाईचारा मानवता का संदेश को धरातल में चरितार्थ करते हुए जरूरतमंदों की मदद करने और मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करने के लिए प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है। जिसमे मो. शफी संरक्षक इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी कोरबा के सौजन्य से 250 बीमार व्यक्तियों को विभिन्न प्रकार के फलों का वितरण किया गया। जिसमे चेयरमेन रामसिंह अग्रवाल, वाईस चेयरमेन राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश बगड़िया, जिला प्रतिनिधि…
कोरबा 13 मार्च 2026 – नगर पालिक निगम केारबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित परिसर में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने मेयर की पाती का शुभारंभ कराया। निगम द्वारा आमजनता को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न मूलभूत सुविधाओं में प्रमुख पानी, बिजली व साफ-सफाई आदि से जुड़ी समस्याओं पर आमजन द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर कार्यवाही व समस्याओं का समाधान अब 24 घंटे के अंदर निगम द्वारा अनिवार्य रूप से किया जायेगा और यदि किसी कारणवश निर्धारित समय पर निराकरण नहीं हो सका तो, उसका ठोस कारण भी प्रभारी अधिकारी बतायेगे, और यह सब संभव…
कोरबा में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग की। पुलिस ने इमली डुग्गू, सीतामढ़ी, संजय नगर और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रात के समय बाइक से सघन पेट्रोलिंग की। इस दौरान अवैध रूप से शराब बेचने वाले कुल 10 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें इमली डुग्गू निवासी लक्ष्मी नारायण…
कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग पर मां मड़वारानी मंदिर के पास स्थित ओवरब्रिज पर गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार चांपा की ओर से एक बाइक रॉन्ग साइड से आ रही थी, जबकि दूसरी बाइक कोरबा की ओर जा रही थी। दोनों बाइकों में दो-दो लोग सवार थे। रॉन्ग साइड में आ रही बाइक के कारण ओवरब्रिज के ऊपर दोनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों की मदद…
कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा:- सरकारी सिस्टम की उदासीनता से पोड़ी उपरोड़ा बीईओ में लगातार एक से बढ़कर एक कारनामे सामने आ रहे है। जहां व्याप्त भ्रष्ट्राचार को उजागर करने वाला एक और मामला सामने आया है, जिसमे एक शिक्षक 7 माह स्कूल से गायब रहने के बावजूद 3.40 लाख रुपए से अधिक का वेतन उठा लिया है और यह संभव खण्ड शिक्षाधिकारी के मेहरबानी से हुआ। मामला उजागर होने पश्चात पोड़ी उपरोड़ा शिक्षा कार्यालय में चल रहे मनमानी व भर्राशाही को लेकर सवाल उठने लगे है और कार्रवाई की मांग की जा रही है। विभागीय पुष्ट सूत्रों से उपलब्ध जानकारी के अनुसार…
LPG Gas Cylinder Booking: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण देश में लोगों को गैस की कमी का डर सताने लगा है. इसके चलते कई लोगों ने सिलेंडर की बुकिग करना शुरू कर दिया है. आमतौर पर बुकिंग फोन कॉल पर हो जाती हैं, लेकिन आजकल इसमें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इसकी वजह से गैस एजेंसी के बाहर लाइनें लगने लगी हैं. अगर आपकी भी गैस खत्म होने वाली है और फोन कॉल के जरिए बुकिंग नहीं हो पा रही है, तो आप अन्य तरीकों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसी कड़ी में आज…
