कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग पर मां मड़वारानी मंदिर के पास स्थित ओवरब्रिज पर गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार चांपा की ओर से एक बाइक रॉन्ग साइड से आ रही थी, जबकि दूसरी बाइक कोरबा की ओर जा रही थी।

दोनों बाइकों में दो-दो लोग सवार थे। रॉन्ग साइड में आ रही बाइक के कारण ओवरब्रिज के ऊपर दोनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से घायलों को 1033 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।
फिलहाल घायलों की पहचान और वे किस क्षेत्र के रहने वाले हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



