Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत कापूपहरी गांव में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। गांव में चर्चा है कि झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद युवक की हालत बिगड़ी, लेकिन मामले में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका और कार्रवाई पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार कापूपहरी निवासी विनय कंवर (24 वर्ष) खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था और घर का इकलौता चिराग था। बताया जा रहा है कि विनय को पहले से बीपी (ब्लड प्रेशर) की समस्या थी। सूत्रों के मुताबिक 6 मार्च को अचानक उसका…
कोरबा 11 मार्च 2026/ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे संघर्ष और उससे जुड़ी अफवाहों के बीच जिले में रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध भंडारण, ब्लैक मार्केटिंग और अधिक कीमत पर बिक्री जैसी गतिविधियों पर सख्त रोक लगाने के लिए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने गैस वितरक एजेंसियों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए रसोई गैस पर किसी भी प्रकार की अफवाह या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर…
कोरबा, 11 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने हेतु जिले में विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध सब्सिडी युक्त गैस का व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग न केवल नियमविरुद्ध है, बल्कि आम जनता के अधिकारों का भी उल्लंघन है। इसी क्रम में आज ट्रांसपोर्टर नगर, कोरबा स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठान सेंटर प्वाइंट का निरीक्षण राजस्व एवं खाद्य विभाग के संयुक्त दल द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में व्यावसायिक प्रयोजन से 6 घरेलू गैस सिलेंडरों (3 भरे हुए तथा 3 खाली) का उपयोग…
रायगढ़ शहर में बीती रात एक मोबाइल दुकान में लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। घटना गोपी टॉकीज के सामने स्थित सेल स्पॉट मोबाइल शॉप की है। दुकान संचालक मोहम्मद फारुक निवासी लक्ष्मीपुर ने बताया कि वह 9 मार्च की रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। आज सुबह करीब 10 बजे दुकान खोलने पर शोकेस में रखे मोबाइल अस्त-व्यस्त मिले और कई मोबाइल गायब थे। जांच में पता चला कि चोर दूसरी मंजिल के दरवाजे का लॉक तोड़कर दुकान में घुसा और ग्राउंड फ्लोर स्थित दुकान से 16 आईफोन मोबाइल और दराज…
“शहर में अवैध कबाड़ कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने हाईटेक तरीका अपनाया है। कबाड़ दुकान संचालकों द्वारा पुलिस को चकमा देने के लिए अपनाई जा रही नई तरकीब के बाद पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी शुरू की और कई जगहों पर छापेमारी कर लोहे का स्क्रैप जब्त किया।” बिलासपुर। जिले में इस कार्रवाई के बाद कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार शहर में कई कबाड़ दुकानदार अपने गोदामों के बाहर ताला लगाकर अंदर से अवैध कारोबार चला रहे थे। बाहर से गोदाम बंद दिखाई देता था, जबकि अंदर ट्रक और…
कोरबा 11 मार्च 2026/विकासखंड करतला के ग्राम पंचायत साजापानी का आश्रित ग्राम भंवरखोल लंबे समय से खाद्यान्न प्राप्ति की गंभीर समस्या का सामना कर रहा था। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन के लिए ग्रामीणों को लगभग 14 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। बरसात के दिनों में मार्ग बाधित होने से स्थितियाँ और अधिक कठिन हो जाती थीं, जिससे विशेष रूप से बुजुर्ग, महिलाएँ एवं दिव्यांग हितग्राहियों को भारी परेशानी होती थी। साजापानी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में सितंबर 2025 तक कुल 670 राशनकार्ड संबद्ध थे, जिनमें अंत्योदय, प्राथमिकता, निःशक्त तथा सामान्य श्रेणी के परिवार…
कोरबा 11 मार्च 2026/ विकासखंड करतला के ग्राम पंचायत साजापानी का आश्रित ग्राम भंवरखोल लंबे समय से खाद्यान्न प्राप्ति की गंभीर समस्या का सामना कर रहा था। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन के लिए ग्रामीणों को लगभग 14 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। बरसात के दिनों में मार्ग बाधित होने से स्थितियाँ और अधिक कठिन हो जाती थीं, जिससे विशेष रूप से बुजुर्ग, महिलाएँ एवं दिव्यांग हितग्राहियों को भारी परेशानी होती थी। साजापानी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में सितंबर 2025 तक कुल 670 राशनकार्ड संबद्ध थे, जिनमें अंत्योदय, प्राथमिकता, निःशक्त तथा सामान्य श्रेणी के…
कोरबा,11 मार्च ( छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में एक बार फिर राजनीतिक रसूख और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर से जुड़ा है। आरोप है कि उन्होंने शराब के नशे में कार चलाते हुए सड़क किनारे स्थित एक दुकान को टक्कर मार दी और विरोध करने पर दुकानदार के साथ मारपीट की। मिली जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि संदीप कंवर शराब के नशे में स्विफ्ट डिजायर कार चला…
कोरबा: शहर में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की एक बड़ी सौगात के रूप में शिवाय हॉस्पिटल का रविवार को भव्य शुभारंभ उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर और भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी समेत शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। शिवाय हॉस्पिटल, न्यू बस स्टैंड, टी.पी. नगर में स्थित, 100-बिस्तरों वाला सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल है। इसमें अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण, अनुभवी डॉक्टरों की टीम, डायग्नोस्टिक सुविधाएं…
कोरबा/पाली:- जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण पूर्ण न होने पर पंचायत द्वारा हितग्राहियों के कई माह का सरकारी राशन (चावल, शक्कर, चना) रोकने का मामला सामने आया है। गरीब हितग्राहियों ने बताया कि उनका आवास निर्माण अधूरा होने से सरपंच- सचिव के कहने पर सोसायटी संचालक ने उनका 4- 5 महीने का राशन सामाग्री रोके रखा है, जबकि वे नियमित प्रतिमाह खाद्यान्न दुकान पहुँचकर अपने- अपने हिस्से का अंगूठा लगाते आ रहे है। मामला पाली जनपद के ग्राम पंचायत तालापार का है, जहां की निर्वाचित सरपंच श्रीमती रमा श्याम और सचिव प्रभा टेकाम के कहने…
