रायपुर के फाफाडीह स्थित HP गैस एजेंसी पर गैस नहीं मिलने से हालात इतने बिगड़े कि लोगों का गुस्सा तोड़फोड़ में बदल गया। अब सवाल ये है कि वो BJP वाले कहां हैं जो कल तक सीना ठोक-ठोक कर कह रहे थे कि “गैस को लेकर कोई दिक्कत नहीं, सब अफ़वाह है”?
अगर सब अफ़वाह है तो फिर ये लाइन में खड़े परेशान लोग कौन हैं, जो सिलेंडर के लिए धक्के खा रहे हैं?
मुख्यमंत्री जी, क्या ये हंगामा आपको दिखाई नहीं देता या फिर सत्ता के नशे में नज़रदोष हो गया है?
आख़िर कब तक झूठ, प्रचार और जमीनी हकीकत से आंख मूंदकर अपनी सरकार को टिकाए रखेंगे?
जनता की रसोई ठंडी है, और सरकार को अब भी लगता है कि सब ठीक है—वाह रे सुशासन!
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


