दुर्ग/रायपुर, 23 अक्टूबर। धनतेरस की रात जहां लोग खरीदारी में मशगूल थे, वहीं दुर्ग के एक कारोबारी के लिए यह रात परेशानी भरी साबित हुई। बाइक शो-रूम संचालक मयंक गोस्वामी ने रायपुर क्राइम ब्रांच टीम पर 2 लाख रुपए चोरी करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, कारोबारी धमतरी से लौटते वक्त रायपुर में क्राइम ब्रांच की टीम ने उनकी कार रोककर तलाशी ली। इसी दौरान कार में रखे 2 लाख रुपए गायब हो गए। मामले की शिकायत पर एसएसपी रायपुर ने क्राइम ब्रांच के आरक्षक प्रशांत शुक्ला को निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं। घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।


