कोरबा। फर्टिलाइजर दर्री निवासी एक युवक ने शनिवार रात लगभग 7 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सीआईएसएफ की गाड़ी चलाने का कार्य करता था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों व परिचितों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आएगी। इस घटना से क्षेत्र में शोक और सन्नाटा फैल गया है।




