कोरबा। कोरबा नगर के विकास के लिए 15वें वित्त आयोग मद से 36 करोड़ रुपये के महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने पर महापौर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव तथा कोरबा विधायक एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन का आभार व्यक्त किया है।
महापौर ने कहा कि यह स्वीकृति जनता और जनप्रतिनिधियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुरूप मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से कोरबा शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और नगर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दी गई इस बड़ी सौगात से शहर में आवश्यक अधोसंरचना का विस्तार होगा तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार के प्रति कोरबा की जनता की ओर से भी आभार व्यक्त किया।


































