Close Menu
SN India NewsSN India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हैंडल लॉक तोड़कर उड़ाते थे बाइक, पुलिस ने खोला चोरी का राज

    2026-08-17

    विलुप्ति की कगार पर हरेली और नागपंचमी : न नारियल फेंक व गेंड़ी की गूंज, न नगमत के गीत, औपचारिकता में सिमट रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

    2026-08-17

    बांकी मोंगरा की क्रिस्टिना बघेल ने जीता Miss Global India 2026 का खिताब

    2026-08-17
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    SN India NewsSN India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Breaking News

      🚨 कोरबा: जटगा बस स्टैंड पर मेडिकल स्टोर की आड़ में झोला छाप डॉक्टर का खेल, स्वास्थ्य विभाग मौन

      2025-09-06

      🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ — कटघोरा पुलिस का चेकिंग अभियान

      2025-08-31

      🚨 कोरबा बायपास रोड पर अवैध कब्जा! नगर निगम की ज़मीन पर कबाड़ी संचालक कर रहा धंधा, कार्रवाई की मांग तेज

      2025-08-22

      🎉 वरिष्ठ पत्रकार सरोज रात्रे को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

      2025-08-22

      अमित भाई की आवाज़: कोरबा की जनता के हक और सम्मान की लड़ाई

      2025-08-21
    • Chhattisgarh
      Featured

      हैंडल लॉक तोड़कर उड़ाते थे बाइक, पुलिस ने खोला चोरी का राज

      By Yogesh Saluja2026-08-1743
      Recent

      हैंडल लॉक तोड़कर उड़ाते थे बाइक, पुलिस ने खोला चोरी का राज

      2026-08-17

      विलुप्ति की कगार पर हरेली और नागपंचमी : न नारियल फेंक व गेंड़ी की गूंज, न नगमत के गीत, औपचारिकता में सिमट रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

      2026-08-17

      बांकी मोंगरा की क्रिस्टिना बघेल ने जीता Miss Global India 2026 का खिताब

      2026-08-17
    • Desh – Videsh

      बनारस में थाने पर परेशानी लेकर गई महिला की पिट।ई… सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने बनारस के लोगो को काफी विचलित कर दिया है… तस्वीर बनारस के चौबेपुर थाने की है, जहां एक महिला फरियादी को महिला दरोगा के द्वारा पिट।ई किया गया…

      2026-07-20

      लखनऊ में फर्जी IPS गिरफ्तार: 40 रुपये के बन को लेकर किया हंगामा, पुलिस ने दिखाया असली रौब

      2026-06-16

      दिल्ली में ज्योत्सना चरणदास महंत का बड़ा बयान: महिला आरक्षण बिल का विरोध नहीं, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल, 2026 जनगणना से पहले विशेष सत्र बुलाने पर घेरा, 543 सीटों पर तत्काल आरक्षण लागू करने की मांग तेज

      2026-04-18

      ‘होर्मुज से निकले जहाज’, ईरान जंग में भी सेफ है भारत की गैस सप्लाई, 94000 MT एलपीजी लेकर आ रहे दो बड़े कैरियर

      2026-03-29

      रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ माइनिंग विभाग का ‘करोड़पति’ डिप्टी डायरेक्टर…

      2026-02-25
    • Entertainment

      ‘धुरंधर-2’ पर सेंसर की कैंची: 21 कट्स के साथ एडल्ट सर्टिफिकेट, रनटाइम में बदलाव

      2026-03-19

      ‘हसीना मान जाएगी 2’ की तैयारी शुरू, नए कलाकारों के साथ बनेगा सीक्वल

      2026-02-24

      धुरंधर 2’ में नए विलेन की एंट्री!

      2026-02-24

      ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीमियर, इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों ने किया शिरकत

      2025-09-18

      कभी केदारनाथ तो कभी गुरुद्वारे, भाजपा नेता संग खूब सैर कर रहीं सारा अली खान, प्यार में होने के पढ़े जा रहे कसीदे

      2025-07-29
    • Korba

      आज कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 45 स्थित बालको के परसाभाठा में वेदांता एल्यूमिनियम–बालको (CSR) द्वारा निर्मित चिल्ड्रन्स पार्क एवं ओपन जिम के उद्घाटन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के यशस्वी कैबिनेट मंत्री माननीय श्री लखन लाल देवांगन जी के साथ सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ

      2026-07-28

      ओज़ोन न्यूरो सेंटर द्वारा कोसाबाड़ी चर्च में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर रविवार को

      2026-07-17

      कोरबा – रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्रेक्टर किए जब्त

      2026-06-11

      स्थानीय प्रतिभाओं के साथ बालको लिख रहा है आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की इबारत

      2026-01-21

      पोड़ी उपरोड़ा बीईओ दयाल ने शासन के आदेश को हवा में उड़ाया: नियम कायदों को दरकिनार कर किया संलग्नीकरण, जिपं. अध्यक्ष के फटकार के बाद अटैचमेंट किया निरस्त

      2025-11-01
    • Politics

      CG – बोधघाट परियोजना और नदी जोड़ो योजना पर पीएम मोदी से मिले सीएम साय, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

      2025-06-07

      दिल्ली दौरे पर सीएम साय, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

      2025-06-06

      योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं या नहीं– खुद जा रहे हैं देखने”: CM साय

      2025-05-06

      सुशासन तिहार 2025 : बेमेतरा जिले के सहसपुर में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, बरगद पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, दी ये सौगातें

      2025-05-06

      बस्तर फोर्स पर कांग्रेस के आरोपों को सीएम साय ने बताया राजनीति प्रेरित

      2025-05-04
    • Sports

      Australia A vs India A: दूसरे दिन भारत ए की पहली पारी 194 रन पर ढेर, ऑस्ट्रेलिया ए ने किया शुरुआत में ही दबाव

      2025-09-24

      रिकॉर्ड जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत की ओर

      2025-09-19

      चेतेश्वर पुजारा ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया, बोले- हर अच्छी चीज का अंत होता है

      2025-08-24

      ICC रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज की बादशाहत खत्म, इंग्लिश खिलाड़ी का नंबर-1 के सिंहासन पर कब्जा

      2025-07-29

      FIDE Women Chess World Cup: दिव्या देशमुख ने जीता खिताब, कोनेरू हम्पी को दी शिकस्त

      2025-07-28
    SN India NewsSN India News
    Home»CHHATTISGARH»डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने लिखी एकता की नई कहानी, मनोज मिश्रा के हाथों में संगठन की कमान
    CHHATTISGARH

    डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने लिखी एकता की नई कहानी, मनोज मिश्रा के हाथों में संगठन की कमान

    Yogesh SalujaBy Yogesh Saluja2026-08-01No Comments88 Views
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कोरबा। जिले के डिजिटल मीडिया जगत के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक और यादगार बन गया, जब डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, कोरबा की महत्वपूर्ण बैठक में वर्ष 2026–2028 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति एवं सर्वसहमति से किया गया। जिलेभर से जुड़े डिजिटल पत्रकारों की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय, संगठित एवं प्रभावशाली बनाने के लिए व्यापक चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने एकमत होकर नई टीम का चयन किया और पत्रकार हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को प्रोत्साहन तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।

    बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि डिजिटल मीडिया आज समाज की सबसे तेज़, प्रभावशाली और जनभावनाओं से जुड़ी आवाज बन चुका है। ऐसे समय में पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, अधिकारों और पेशेवर विकास के लिए एक मजबूत एवं सक्रिय संगठन की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। नई कार्यकारिणी इसी सोच और उद्देश्य को लेकर कार्य करेगी।

    मनोज मिश्रा को मिली कमान, नई टीम पर बड़ी जिम्मेदारी

    बैठक में सर्वसम्मति से मनोज मिश्रा को डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, कोरबा का अध्यक्ष चुना गया। वहीं पवन सिन्हा, अनिल राठौर एवं विवेक साहू को उपाध्यक्ष बनाया गया। चंद्र कुमार श्रीवास को सचिव, जगदीश पटेल को संरक्षक, अजय राय को कार्यक्रम आयोजन प्रमुख, लालबाबू चौधरी को कोषाध्यक्ष तथा बालकृष्ण राय को उप-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

    संगठन की मीडिया एवं जनसंपर्क गतिविधियों को सशक्त बनाने के लिए जितेन्द्र डडसेना को मीडिया प्रभारी तथा आलोक यादव को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

    नवीन कार्यकारिणी के गठन के पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष श्री जितेन्द्र डडसेना ने नवीन कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और आने वाले उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारिता के धर्म का पालन करने की सीख भी दी।

    “पत्रकारों की आवाज को मिलेगा और अधिक बल” — मनोज मिश्रा

    नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन केवल एक संगठन नहीं बल्कि जिले के डिजिटल पत्रकारों की सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाना, प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना तथा पत्रकारिता के उच्च मानकों को स्थापित करना है।

    उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी पूरी पारदर्शिता, सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करेगी तथा जिले के प्रत्येक डिजिटल पत्रकार को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेगी। संगठन निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करेगा।

    “एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत”

    संरक्षक जगदीश पटेल ने कहा कि डिजिटल मीडिया वर्तमान समय में लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बन चुका है। पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि सभी सदस्य मिलकर कार्य करेंगे तो संगठन पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ समाज और जनहित के मुद्दों को भी प्रभावी ढंग से उठा सकेगा। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    प्रशिक्षण, सम्मान और संगठन विस्तार पर रहेगा विशेष फोकस

    बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में डिजिटल पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण शिविर, कार्यशालाएं, संवाद कार्यक्रम, सम्मान समारोह, मीडिया जागरूकता अभियान तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और डिजिटल मीडिया की विश्वसनीयता को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

    सभी सदस्यों ने यह भी संकल्प लिया कि संगठन जनहित, सामाजिक सरोकारों और निष्पक्ष पत्रकारिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा तथा डिजिटल पत्रकारों के लिए एक मजबूत और सम्मानजनक मंच के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा।

    इसी कड़ी में करतला ब्लॉक से श्री सरोज रात्रे को करतला ब्लॉक प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

    डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, कोरबा (2026–2028) की नई कार्यकारिणी

    संरक्षक : जगदीश पटेल
    अध्यक्ष : मनोज मिश्रा

    उपाध्यक्ष :
    पवन सिन्हा
    अनिल राठौर
    विवेक साहू

    सचिव : चंद्र कुमार श्रीवास
    कार्यक्रम आयोजन प्रमुख : अजय राय
    कोषाध्यक्ष : लालबाबू चौधरी
    उप-कोषाध्यक्ष : बालकृष्ण राय
    मीडिया प्रभारी : जितेन्द्र डडसेना
    सोशल मीडिया प्रभारी : आलोक यादव

    सदस्य :- बाल कृष्ण राय सागर, मनोज मिश्रा, पवन सिंह सिन्हा, विवेक साहू, जितेंद्र डंडसेना, अजय तिवारी, शैलेंद्र राठौर, भूपेंद्र साहू, विनोद गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, लाल बाबू, आलोक यादव, चंदू कुमार श्रीवास, अनिल राठौर, बिरजू बाला, महेन्द्र महतो, सरोज रात्रे, पायल, विमल मित्तल, वेद प्रकाश मित्तल, विनोद मित्तल, सुनील देवांगन, शिव शंकर जायसवाल, संजीव वैष्णव, नरेंद्र कश्यप, आशीष विलेपारिया, जितेंद्र साहू, देवेंद्र श्रीवास, देवपुरी गोस्वामी, रविन्द्र कुमार, गणेश साहू, सफदर अली, सुनील दास, साहिल दास, अजीत चौधरी, हिमांशु, विकास सोनी, गुरदीप सिंह, कन्हैया लाल, हेमलाल झरिया, मोहन वैष्णव, संदीप कुमार ठाकुर, योगेंद्र राठौर, बी. गिरजा रानी, पुष्पेंद्र वैष्णव, पुष्पेंद्र देवांगन, धनंजय जांगड़े, सरोज रात्रे, चित्रलेखा श्रीवास, विक्रम सिंह, अजय राय, जगदीश पटेल, महेंद्र चौबे, अजहर खान, विकास तिवारी, बी.एन. यादव, संतोष गुप्ता, विजय मेश्राम, गौतम खरे, अशोक श्रीवास, अमन सोनी, वर्षा चौहान, राघवेंद्र सिंह परिहार, प्रदीप गुप्ता, पंकज घर दीवान, भारत कुमार पांडे, अमित पटेल, धीरज कुमार, गोविन्द साहू, अयान खान, रामगोपाल कश्यप, गेंद पाल सिंह, योगेश सलूजा, पुरुषोत्तम साहू सम्मिलित रहे।

    नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, कोरबा ने संगठन विस्तार, पत्रकार हित संरक्षण, डिजिटल पत्रकारों की एकजुटता, व्यावसायिक विकास तथा जनपक्षधर और निष्पक्ष पत्रकारिता को नई मजबूती देने की दिशा में अपनी सक्रिय यात्रा का शुभारंभ कर दिया है। संगठन के सदस्यों का विश्वास है कि यह नई टीम आने वाले दो वर्षों में डिजिटल मीडिया जगत को नई पहचान, नई ऊर्जा और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा जिले के पत्रकारों के लिए एक सशक्त और सम्मानित मंच के रूप में स्थापित होगी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Yogesh Saluja
    Yogesh Saluja

    Related Posts

    हैंडल लॉक तोड़कर उड़ाते थे बाइक, पुलिस ने खोला चोरी का राज

    2026-08-17

    विलुप्ति की कगार पर हरेली और नागपंचमी : न नारियल फेंक व गेंड़ी की गूंज, न नगमत के गीत, औपचारिकता में सिमट रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

    2026-08-17

    बांकी मोंगरा की क्रिस्टिना बघेल ने जीता Miss Global India 2026 का खिताब

    2026-08-17
    Top Posts

    “महिलाओं से अवैध वसूली का मामला उजागर, 24 घंटे के भीतर CSC सेंटर ID निलंबित”*महतारी वंदन योजना के eKYC के नाम पर ली जा रही थी ₹50 की फीस, मीडिया हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई*

    2026-04-112,065

    कोरबा: राजपूत क्षत्रिय समाज की बेटी ‘लव जिहाद’ की शिकार, हिंदू संगठनों में आक्रोश!

    2025-05-171,651

    पाली कोरबा,,, पाली से दीपका जाने वाली रेनपुर, थाना दीपका पर विरक बस सर्विस ने बाइक सवार को चपेट मे लिया दोनों बाइक सवार घायल जिसे राहगीरों की मदद से 112, को डायल कर तत्काल सरकारी अ स्पताल भेजा गया

    2025-07-051,563

    ब्रेकिंग न्यूज: दर्री डैम में मिली युवती की लाश, सुबह गोताखोरों ने निकाला शव

    2026-06-301,337
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    हैंडल लॉक तोड़कर उड़ाते थे बाइक, पुलिस ने खोला चोरी का राज

    By Yogesh Saluja2026-08-1743

    कोरबा। चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “सजग…

    विलुप्ति की कगार पर हरेली और नागपंचमी : न नारियल फेंक व गेंड़ी की गूंज, न नगमत के गीत, औपचारिकता में सिमट रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

    2026-08-17

    बांकी मोंगरा की क्रिस्टिना बघेल ने जीता Miss Global India 2026 का खिताब

    2026-08-17

    जिस विभाग को जीवन दिया, आज वही दर- दर भटका रहा…? 14 महीने से पेंशन के लिए भटक रहा जल संसाधन का सेवानिवृत्त कर्मचारी, अब कलेक्टर से आखिरी उम्मीद

    2026-08-17
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email : 
    yogeshmarketing429@gmail.com

    Address : 
    SECL Road, Mudapar, Korba, Chhattisgarh 495677

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Rounded Image

    Yogesh Saluja
    Chief Editor

    Mobile : 8602246033

    UDYAM-CG-10-0002997

    © 2026 SN India News. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.