*बालको चेकपोस्ट में बालको जन अधिकार समिति की बैठक संपन्न। आज बालको चेकपोस्ट में बालको जन अधिकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुष एवं नागरिक शामिल हुए। बैठक में क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें रेलवे लाइन के दोहरीकरण के साथ रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण, डेंगू नाला में प्लांट के अपशिष्ट और प्रदूषण पर रोक, चेकपोस्ट क्षेत्र की जर्जर सड़कों का निर्माण, भारी वाहनों के आवागमन पर नियंत्रण, परसाभाठा से अमरसिंह तक की शासकीय सड़क को बालको प्रबंधन की बाउंड्री से मुक्त कराने, तथा नए प्रोजेक्टों में स्थानीय महिला-पुरुषों को100% रोजगार देने की मांग शामिल रही। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगर इन मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बालको जन अधिकार समिति लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से चरणबद्ध आंदोलन करेगी, जिसमें प्रोजेक्ट गेट का घेराव, धरना एवं भूख हड़ताल जैसे कार्यक्रम शामिल रहेंगे। जनहित की आवाज़ को बुलंद करने का यह संघर्ष जारी रहेगा।*
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




