🚨 भिलाई के जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में पुलिस ने रेड कार्रवाई कर कथित देह व्यापार का खुलासा किया है।
पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान मैनेजर और महिला दलाल सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
👉 9 आरोपी गिरफ्तार
👉 19 मोबाइल फोन जब्त
👉 करीब ₹4 लाख कीमत के मोबाइल
👉 ₹1,900 नगद बरामद
👉 आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेज भी जब्त
👉 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
⚠️ Disclaimer: यह खबर पुलिस द्वारा जारी जानकारी के आधार पर है। आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद होगी।




