रायगढ़ पुलिस ने पूंजीपथरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 चक्का ट्रक से करीब 24 टन अवैध स्क्रैप जब्त किया है। कबाड़ और ट्रक समेत जब्त संपत्ति की कुल कीमत ₹17.55 लाख बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, स्क्रैप ओडिशा से पूंजीपथरा प्लांट में खपाने के लिए लाया जा रहा था। नाकेबंदी के दौरान ट्रक पकड़ा गया, लेकिन चालक कबाड़ से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।





