कायम प्रकरण की जानकारी*
दिनांक – 23/08/2026
कायम प्रकरण संख्या – *2
धारा- 34(2)
घटनास्थल – *डूमर कछार थाना पाली जिला कोरबा
आरोपी- 1. देव सिंह गोंड पिता खेल सिंह जाति गोंड उम्र 43 वर्ष साकिन धौरभाठा हा.मु. डूमर कछार थाना पाली
2. संदीप गोंड पिता शनि राम जाति गोंड उम्र 35 वर्ष जाति गोंड साकिन डूमर कछार थाना पाली
जप्त मदिरा- 1. 17.2लीटर महुआ शराब
2. 12 लीटर महुआ शराब 30 किलो महुआ लाहन
दिनांक 22/08/2026 को आबकारी वृत्त अंतर्गत दीपका के ग्राम डूमर कछार में देशी शराब व महुआ शराब के समाचार सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर आज दिनांक 23 .08. 26 को जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर यादव के निर्देशन में आबकारी उप निरीक्षक दीपमाला लक्षवानी द्वारा ग्राम महिला समिति के सदस्यों से सूचना प्राप्त कर उनके साथ ग्राम में छापामार कार्यवाही की गई। कार्यवाही में आरोपियों देव सिंह और संदीप गोंड से क्रमशः 17. 2 लीटर तथा 12 लीटर महुआ महुआ शराब 30 किलो महुआ लाहन जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34( 2) के तहत गैर जमानती प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया।उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक अभिषेक चौहान साथ रहे।





























