कोरबा जिले के बांकीमोंगरा की बांकी बस्ती से सामने आई तस्वीरों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस्ती में कथित तौर पर खुलेआम गांजा बिक्री का कारोबार चल रहा है। तस्वीरों और स्थानीय दावों के आधार पर आरती भारती और बंधन नाम की महिलाओं पर एक ही घर से गांजा बेचने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
❓ आखिर पुलिस की नजर क्यों नहीं पड़ रही?
अगर स्थानीय स्तर पर इस तरह की शिकायतें सामने आ रही हैं, तो सवाल यह है कि बांकीमोंगरा पुलिस और आबकारी विभाग अब तक मामले की जांच क्यों नहीं कर रहे हैं? क्या संबंधित विभागों को इसकी जानकारी नहीं है, या फिर शिकायतों के बावजूद कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है?
⚠️ युवाओं के भविष्य पर बड़ा सवाल
बस्ती और आसपास के क्षेत्र में यदि वास्तव में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है, तो यह सिर्फ कानून-व्यवस्था का मामला नहीं बल्कि युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है। ऐसे मामलों में प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लानी चाहिए।
📢 प्रशासन से मांग
बांकीमोंगरा पुलिस एवं आबकारी विभाग पूरे मामले की तत्काल जांच करें। तस्वीरों और स्थानीय लोगों से सामने आए आरोपों की सत्यता की जांच कर, यदि अवैध गतिविधि प्रमाणित होती है तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।























