🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | भानुप्रतापपुर
भानुप्रतापपुर। शराब में मिलावट या नकली शराब बनाए जाने के मामले को लेकर आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मामले में जिला आबकारी अधिकारी मधुकर श्याम हरित और आबकारी उप निरीक्षक रानू मरकाम को निलंबित किए जाने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि शराब से जुड़े इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई है। अधिकारियों के निलंबन के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप की स्थिति है।
अब सवाल यह है कि शराब में मिलावट या नकली शराब बनाने का पूरा मामला क्या है, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं और विभागीय जांच में क्या-क्या तथ्य सामने आएंगे? मामले में आगे की जांच के बाद तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
SN इंडिया न्यूज — खबर पर नजर, हर अपडेट आप तक।



