कोरबा, 01 अक्टूबर 2026/
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा यात्रा बाइक रैली आज कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्र पसान पहुंची। जिले में प्रवेश पर स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने रैली का भव्य स्वागत किया। माथे पर तिलक लगाई गई। बाइक रैली में शामिल युवाओं में उत्साह देखा गया। यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी और विभिन्न स्थानों पर सेवा गतिविधियों में भाग लिया। रैली रात में कटघोरा पहुँची।
2 अक्टूबर को सुबह 6.30 बजे रैली में शामिल जनप्रतिनिधि वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद सुबह 9.15 बजे पोड़ी-उपरोड़ा के केंद्रीय आश्रम में सेवा कार्य और संतों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
पसान में स्वागत करने वाले में रायपुर से दीक्षा अग्रवाल, पूर्व विधायक श्री अवधेश चंदेल, श्री हिमांशु पांडेय, तुषार साहू, श्री पीयूष अग्रवाल और श्री लेखराम यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.






