कोरबा ज़िले की ग्राम पंचायत कटसीरा स्थित उचित मूल्य विक्रय केंद्र क्रमांक 552003002 में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई हैं। हितग्राहियों का कहना है कि यहाँ संचालक हेम सिंह द्वारा शासन-प्रशासन की दर से अधिक दाम वसूले जा रहे हैं।
शासन ने चीनी की दर 17 रुपए प्रति किलो तय की है, लेकिन संचालक द्वारा इससे अधिक कीमत ली जा रही है। यही नहीं, कई हितग्राहियों को उनका पूरा राशन भी नहीं मिल पाता। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार चना का वितरण ही नहीं किया जाता, जिससे लोगों को निराश होकर बाज़ार से महंगे दामों पर खरीददारी करनी पड़ती है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि दुकान संचालक अक्सर शराब के नशे में दुकान पर मौजूद रहता है, जिससे लाभार्थियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
जनता की मांग:
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उचित मूल्य विक्रय केंद्र की गड़बड़ी की तुरंत जांच कर दोषी संचालक पर कार्रवाई की जाए, ताकि गरीब हितग्राहियों को उनका हक सही समय और सही मात्रा में मिल सके।

