कोरबा | चांपा से कार बुकिंग कर रास्ते में ड्राइवर का अपहरण कर वाहन और मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने फरार तीसरे आरोपी आशीष राय को बिहार से गिरफ्तार िकया है। घटना 3 माह पहले बांगो थाना क्षेत्र में कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर हुई थी। चांपा से चार लोगों ने कोरबा जाने के नाम से टैक्सी बुक कराई थी। रास्ते में बरपाली के पास बहाने से वाहन रुकवाने के बाद उन्होंने चालक अंकुश यादव (29) को चाकू दिखाकर उसका अपहरण कर लिया था। मोबाइल छीनकर उसे कार की पिछली सीट पर बैठा दिया था। बांगों क्षेत्र में हाईवे किनारे जंगल में उसे उतारकर वे अंबिकापुर की ओर भाग निकले थे। मामले में बांगो थाना में केस दर्ज किया था। पुलिस की जांच-पड़ताल में टोल नाका समेत अन्य जगह से सीसी फुटेज मिल गए, जिससे बदमाशों के बिहार गैंग से होने का पता चला। इसके आधार पर पुलिस ने पहले दो आरोपी को बिहार से पकड़ा था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



