पंतोरा पंतोरा, बक्सरा, हेड्सपुर, अंगारखार सहित आसपास के गांवों के खेत और तालाब जलमग्न हो चुके हैं। अच्छी बारिश होने से खेतों में लगी धान की फसल लहलहा रही है। किसानों को उम्मीद है कि धान का उत्पादन अच्छा रहेगा। अच्छी बारिश होने से तालाब भर गया है। कई जगहों तालाब से पानी ओवरफ्लो होकर खेतों और सड़कों पर बहने लगा है। इससे छोटी मछलियां भी खेतों और नालियों में आ रही हैं। खेत में लहलहाती धान की फसल, इसे देखकर किसान अच्छे उत्पादन की उम्मीद कर रहे हैं।

