रायपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और प्रभारी एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट अवैध शराब की तस्करी रोकने और शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले व्यक्तियों के संबंध में लगातार सूचना एकत्रित कर कार्यवाही कर रहे हैं।
इसी क्रम में 31 अगस्त 2025 को थाना मंदिर हसौद पुलिस को सूचना मिली कि चंद्रखुरी फ़ार्म के पास दोपहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति अवैध शराब के साथ कहीं जाने की फिराक में हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुखबीर द्वारा बताये गए दोपहिया वाहन और व्यक्तियों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गणेश यादव (35) और प्रीतम यादव (34), निवासी मुंगेसर थाना मंदिर हसौद रायपुर बताया। तलाशी में उनके कब्जे से कुल 65 पौवा देशी शराब बरामद की गई। आरोपियों ने शराब रखने और परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज पेश नहीं किए।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके वाहन को भी जप्त कर लिया। दोनों के खिलाफ थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 385/25, धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी:
-
गणेश यादव, पिता स्व. सेखराम यादव, उम्र 35 साल, ग्राम मुंगेसर, थाना मंदिर हसौद, रायपुर।
-
प्रीतम यादव, पिता जनक यादव, उम्र 34 साल, ग्राम मुंगेसर, थाना मंदिर हसौद, रायपुर।

