बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ने आज एक और बड़ी सफलता दर्ज की। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर की गई उड़नदस्ता जांच के दौरान कुल 600 बोरी (239 क्विंटल) धान पकड़ा गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7.5 लाख रुपए बताई जा रही है।
मंडी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
8 स्थानों पर छापेमारी, अलग-अलग व्यापारियों से धान बरामद
जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज की संयुक्त टीम (राजस्व, खाद्य विभाग व मंडी कर्मी) ने निम्न स्थानों पर अवैध धान जब्ती की कार्रवाई की—
मस्तूरी ब्लॉक – जयरामनगर एवं आसपास
- धर्मेंद्र सूर्यवंशी (किरारी) – 60 बोरी
- गोविंद अग्रवाल (मस्तूरी) – 55 बोरी
सीपत क्षेत्र
- इंद्र वर्मा – 60 बोरी
- विकास अग्रवाल (गोदाम) – 63 बोरी
तखतपुर – निगारबंद
- नवीन अग्रवाल (व्यापारी) – 50 बोरी (20 क्विंटल)
सिलतरा क्षेत्र
- रामू साहू – 75 बोरी (30 क्विंटल)
- सुखदेव साहू – 50 बोरी (20 क्विंटल)
समडील
- सुनील यादव (संस्थान) – 187 बोरी (74 क्विंटल)
प्रशासन सख्त, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि जिले में अवैध भंडारण और परिवहन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान को और तेज़ करते हुए सभी संबंधित विभागों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीद-फरोख्त में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


