तिलकेजा ग्राम में धर्म, आस्था और भक्ति का महासंगम होने जा रहा है। ग्राम में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन 1 फरवरी से 9 फरवरी 2026 तक किया जाएगा।
इस पावन अवसर पर प्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित मारुति शर्मा अपनी ओजस्वी वाणी से श्रीकृष्ण लीला एवं भागवत तत्वज्ञान का रसपान कराएंगे, जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का संचार होगा।
कथा आयोजन के मुख्य यजमान बजरंग लाल हलवाई एवं बिना हलवाई रहेंगे। वहीं समस्त यज्ञ, हवन एवं वैदिक अनुष्ठान यज्ञाचार्य पंडित भूपेंद्र पांडेय के सान्निध्य में विधि-विधान से संपन्न होंगे।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का पुण्य लाभ अर्जित करें। कथा के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था रहेगी।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




