जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने ISI से जुड़े युवक सेवक सिंह को गिरफ्तार किया है. उसके तार पाकिस्तान, सऊदी अरब, मैक्सिको से जुड़े मिले हैं. वह अकलतरा में पिछले 20 दिनों से रहकर यहां के प्लांट में ठेकेदारी में काम करते ISI को मोबाइल से जानकारी भेज रहा था. इससे पहले वह बिलासपुर के सीपत NTPC में काम करता था. पुलिस ने सेवक सिंह के मोबाइल को जब्त किया है और सायबर सेल ने बारीकी से जांच के लिए भेज दिया है. प्रारम्भिक तौर पर मोबाइल पर अनेक चैट, व्हाइस कॉल के डिटेल मिले हैं. अब इस मामले को पुलिस, रायपुर ATS को सौंपेगी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



