कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा:- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त की राशि कृषकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से स्थानांतरण हुआ, जिसके उपलक्ष्य में कृषि उपसंचाकल कोरबा के मार्गदर्शन में पोड़ी उपरोड़ा कृषि विभाग अंतर्गत ग्राम पोड़ीखुर्द में एक कार्यक्रम के तहत कृषकों को 21वीं किश्त की राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरण कर किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया गया। जहां किसानों के मोबाइल पर 2 हजार राशि आने का संदेश प्राप्त होते ही उनके चेहरे खिल उठे। पोड़ी के प्रभारी वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी अखिलेश कुमार देवांगन ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों को दी जा रही यह निधि उनकी आय दुगुनी करने और उन्हें सम्मान देने के लिए है। देश के प्रधानमंत्री किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य पर लगातार काम कर रहे है। जरूरत के समय मिलने वाली यह किश्त छोटे किसानों के लिए बड़ी सहायता साबित हो रही है। उक्त कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती कुंती दिनेश कोराम, सरपंच पोड़ी खुर्द गमलेश प्रताप सिंह, पूर्व सरपंच मनेंद्र सिंह, क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जितेंद्र पुहुप, सुधीर विंध्यराज, निशांक कालेश, मनीष डिक्सेना, योगेंद्र फुलेश्वर, सीताराम देवांगन, कर्मचारीगण व एलआरपी रतन सिंह, संजय सिंह बिंझवार एवं बड़ी संख्या में किसानगण उपस्थित रहे। SN इंडिया न्यूज से गौतम कुमार राज कि खबर



