कोरबा एसडीएम के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने धान के अवैध भंडारण पर कार्रवाई की है। गुरसिया क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान टीम ने व्यापारी भरत अग्रवाल के गोदाम से 108 बोरी धान और 132 बोरी चार गुठली और व्यापारी मोहन लाल अग्रवाल की दुकान से 30 बोरी चार गुठली का भंडारण पाया।
इस संबंध में वैध दस्तावेज नहीं दिखाने पर मंडी अधिनियम के तहत सामान जब्त कर अग्रिम कार्रवाई तक संबंधित व्यापारियों की सुपुर्द में रखा है। इसी तरह संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत पचरा में किराना दुकान संचालक चारुदत्त जायसवाल के गोदाम में 135 बोरी लगभग 54 क्विंटल धान का भंडारण बिना कोई वैध दस्तावेज के पाया। इसे भी जब्त किया।


