छठी मैया की जय! 🙏🌞
📍 ढेंगूरनाला छठघाट, कोरबा
लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के तृतीय अनुष्ठान के पावन अवसर पर आज ढेंगूरनाला छठघाट में अस्ताचलगामी भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के अनुष्ठान में सम्मिलित हुआ।
इस शुभ अवसर पर छठ घाट में उपस्थित सम्माननीय भाइयों-बहनों एवं सभी व्रतियों से भेंटकर महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य एवं खुशहाली का संचार करें और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्री चंद्रलोक सिंह जी, श्री राकेश वर्मा जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी जी, एल्डरमैन श्री ईश्वर साहू जी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
जय छठी मैया! 🙏
जय सूर्यदेव!


