लखनऊ में महिला को बच्चा चोर कहकर मॉब लिंचिंग की शिकायत पुलिस तक गई थी। बाद में एक बिचौलिये ने थाने पहुंचकर आरोपी पक्ष पर कार्रवाई के बजाय समझौते की सलाह दी गई। इसके एवज में 4 लाख रुपए लिए थे।
दिवाली के खर्च के लिए इस पैसे का बिचौलिये और पुलिस के बीच बंदरबांट होना था। साथ ही पीड़ित को इलाज के लिए भी कुछ हिस्सा दिया जाना था। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने पूरा पैसा दबा लिया तो यह बात बिचौलिये को नागवार गुजरी।
उसने 2-3 बार पुलिस से अपना हिस्सा मांगा। जब हिस्सा नहीं मिला तो मॉब लिंचिंग वाला वीडियो वायरल कर दिया। मामला मीडिया में आने के बाद इंस्पेक्टर की किरकिरी हुई। असम के लोगों द्वारा की गई इस मॉब लिंचिंग को जो इंस्पेक्टर मामूली मारपीट बताने में अड़े थे, उन्हें बैकफुट पर आना पड़ा।
मामले के 5 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया। हत्या के प्रयास में मामला दर्ज करने के 5 दिन सिर्फ 7 गिरफ्तारी की, जबकि वीडियो में महिला को मारने-पीटने में 20 से ज्यादा लोग दिखाई दे रहे हैं। मामला इंदिरानगर के सुगामऊ स्थित झुग्गी बस्ती का है।
सुगामऊ की झुग्गी बस्ती में बाराबंकी के मूल निवासी संदीप रावत पत्नी लक्ष्मी और चार बच्चों के साथ करीब 25 साल से रह रहे हैं। पत्नी लक्ष्मी की मॉब लिंचिंग के बाद संदीप संदीप अपने परिवार के साथ थाने पहुंचा तो उसे इलाज की सलाह दी गई।
उसे इलाज के पैसे दिलाने का आश्वासन मिला। नदीम नाम के युवक के जरिये पीड़ित परिवार, उस युवक का हिस्सा और पुलिस की दिवाली के तीन लाख में सौदा हुआ। इस सौदे की रकम को चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह सहित थाना स्तर के पुलिसकर्मियों ने चार लाख रुपए कर दी। पैसा आने के बाद सबकी नीयत बदल गई।
इसके चलते समझौता कराने वाले युवक ने वीडियो वायरल करवा दिया और मामला मीडिया तक पहुंच गया। इस आने वाली रकम में थाने से लेकर चौकी तक सबका हिस्सा तय था।
इंदिरानगर थाने के इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भी मामूली मारपीट बताने में लगे रहे। उन्होंने ये तक बताया कि दोनों पक्षों का विवाद था दोनों को चोट आई है।
हालांकि, मामला गरमाया तो हत्या के प्रयास में केस दर्ज कर लिया। जिसे पुलिस एक घंटे पहले मामूली मारपीट बताती रही, एक घंटे बाद वो हत्या का प्रयास हो गया। जिन आरोपियों को चार दिन से सुरक्षा दे रही थी, उन्हीं लोगों पर कार्रवाई करते हुए 4 लोग को गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद दो अन्य कार्रवाई में तीन और गिरफ्तार किए गए। वहीं, एसआई गौरव और सिपाही शेर बहादुर को लाइन हाजिर किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


