यदि कोई व्यक्ति सिविल ड्रेस (साधारण कपड़ों) में स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर जांच/चेकिंग के नाम पर आपसे या आपके साथ मौजूद किसी व्यक्ति से सोना, चांदी अथवा अन्य कीमती आभूषण उतारकर देने के लिए कहता है, तो सावधान हो जाएं।
यह ठगी का तरीका हो सकता है।
🔴 चेकिंग के नाम पर कभी भी अपने गहने किसी अनजान व्यक्ति को न दें।
🔴 पुलिस के नाम पर यदि कोई व्यक्ति गहने उतारने या अपने पास रखने के लिए कहे, तो तुरंत सतर्क हो जाएं।
🔴 ऐसी स्थिति में व्यक्ति की बातों में न आएं और सुरक्षित स्थान पर रहें।
🔴 घटना होने या किसी व्यक्ति पर संदेह होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर सूचना दें।
🚨 याद रखें
पुलिस चेकिंग के नाम पर गहने उतरवाकर अपने पास रखने वाला व्यक्ति ठग हो सकता है।
सजग रहें • सतर्क रहें • सुरक्षित रहें
कोरबा पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


