बिलासपुर (छत्तीसगढ़) — सरकण्डा और कोतवाली पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी मैट्रिमोनियल एजेंटों के गैंग पर छापा मारा। आरोपियों ने युवतियों की फोटो डाउनलोड कर फर्जी प्रोफाइल बनाईं, खुद लड़कियों की तरफ से बातचीत की और युवकों से रजिस्ट्रेशन, पैकेज व फैमिली मीटिंग के नाम पर लाखों रुपये वसूले।
एक बिहारी युवक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संचालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरोह कॉल सेंटर की तरह काम कर रहा था और फर्जी बैंक खातों के जरिए पैसे ट्रांसफर करवाता था। पुलिस आगे की जांच कर रही है।



