Close Menu
SN India NewsSN India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ​ ब्रेकिंग न्यूज़ कप्तान के सख्त आदेशों की धज्जियां कोरबा में फिर बेखौफ शुरू हुआ कबाड़ का काला कारोबार

    2026-07-29

    यह कैसा एक पेड़ मां के नाम : वृक्षारोपण हुआ लेकिन लोकतंत्र की जड़ें कटी…! विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम में गिनती भर जनप्रतिनिधि को पूछा, अन्य जनप्रतिनिधियों को किया बेदखल

    2026-07-29

    ब्रेकिंग न्यूज़: कोरबा में ‘नो एंट्री’ का उल्लंघन कर माल खाली करने की कोशिश, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    2026-07-29
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    SN India NewsSN India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Breaking News

      🚨 कोरबा: जटगा बस स्टैंड पर मेडिकल स्टोर की आड़ में झोला छाप डॉक्टर का खेल, स्वास्थ्य विभाग मौन

      2025-09-06

      🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ — कटघोरा पुलिस का चेकिंग अभियान

      2025-08-31

      🚨 कोरबा बायपास रोड पर अवैध कब्जा! नगर निगम की ज़मीन पर कबाड़ी संचालक कर रहा धंधा, कार्रवाई की मांग तेज

      2025-08-22

      🎉 वरिष्ठ पत्रकार सरोज रात्रे को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

      2025-08-22

      अमित भाई की आवाज़: कोरबा की जनता के हक और सम्मान की लड़ाई

      2025-08-21
    • Chhattisgarh
      Featured

      ​ ब्रेकिंग न्यूज़ कप्तान के सख्त आदेशों की धज्जियां कोरबा में फिर बेखौफ शुरू हुआ कबाड़ का काला कारोबार

      By Yogesh Saluja2026-07-2925
      Recent

      ​ ब्रेकिंग न्यूज़ कप्तान के सख्त आदेशों की धज्जियां कोरबा में फिर बेखौफ शुरू हुआ कबाड़ का काला कारोबार

      2026-07-29

      यह कैसा एक पेड़ मां के नाम : वृक्षारोपण हुआ लेकिन लोकतंत्र की जड़ें कटी…! विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम में गिनती भर जनप्रतिनिधि को पूछा, अन्य जनप्रतिनिधियों को किया बेदखल

      2026-07-29

      ब्रेकिंग न्यूज़: कोरबा में ‘नो एंट्री’ का उल्लंघन कर माल खाली करने की कोशिश, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

      2026-07-29
    • Desh – Videsh

      बनारस में थाने पर परेशानी लेकर गई महिला की पिट।ई… सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने बनारस के लोगो को काफी विचलित कर दिया है… तस्वीर बनारस के चौबेपुर थाने की है, जहां एक महिला फरियादी को महिला दरोगा के द्वारा पिट।ई किया गया…

      2026-07-20

      लखनऊ में फर्जी IPS गिरफ्तार: 40 रुपये के बन को लेकर किया हंगामा, पुलिस ने दिखाया असली रौब

      2026-06-16

      दिल्ली में ज्योत्सना चरणदास महंत का बड़ा बयान: महिला आरक्षण बिल का विरोध नहीं, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल, 2026 जनगणना से पहले विशेष सत्र बुलाने पर घेरा, 543 सीटों पर तत्काल आरक्षण लागू करने की मांग तेज

      2026-04-18

      ‘होर्मुज से निकले जहाज’, ईरान जंग में भी सेफ है भारत की गैस सप्लाई, 94000 MT एलपीजी लेकर आ रहे दो बड़े कैरियर

      2026-03-29

      रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ माइनिंग विभाग का ‘करोड़पति’ डिप्टी डायरेक्टर…

      2026-02-25
    • Entertainment

      ‘धुरंधर-2’ पर सेंसर की कैंची: 21 कट्स के साथ एडल्ट सर्टिफिकेट, रनटाइम में बदलाव

      2026-03-19

      ‘हसीना मान जाएगी 2’ की तैयारी शुरू, नए कलाकारों के साथ बनेगा सीक्वल

      2026-02-24

      धुरंधर 2’ में नए विलेन की एंट्री!

      2026-02-24

      ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीमियर, इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों ने किया शिरकत

      2025-09-18

      कभी केदारनाथ तो कभी गुरुद्वारे, भाजपा नेता संग खूब सैर कर रहीं सारा अली खान, प्यार में होने के पढ़े जा रहे कसीदे

      2025-07-29
    • Korba

      आज कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 45 स्थित बालको के परसाभाठा में वेदांता एल्यूमिनियम–बालको (CSR) द्वारा निर्मित चिल्ड्रन्स पार्क एवं ओपन जिम के उद्घाटन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के यशस्वी कैबिनेट मंत्री माननीय श्री लखन लाल देवांगन जी के साथ सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ

      2026-07-28

      ओज़ोन न्यूरो सेंटर द्वारा कोसाबाड़ी चर्च में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर रविवार को

      2026-07-17

      कोरबा – रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्रेक्टर किए जब्त

      2026-06-11

      स्थानीय प्रतिभाओं के साथ बालको लिख रहा है आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की इबारत

      2026-01-21

      पोड़ी उपरोड़ा बीईओ दयाल ने शासन के आदेश को हवा में उड़ाया: नियम कायदों को दरकिनार कर किया संलग्नीकरण, जिपं. अध्यक्ष के फटकार के बाद अटैचमेंट किया निरस्त

      2025-11-01
    • Politics

      CG – बोधघाट परियोजना और नदी जोड़ो योजना पर पीएम मोदी से मिले सीएम साय, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

      2025-06-07

      दिल्ली दौरे पर सीएम साय, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

      2025-06-06

      योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं या नहीं– खुद जा रहे हैं देखने”: CM साय

      2025-05-06

      सुशासन तिहार 2025 : बेमेतरा जिले के सहसपुर में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, बरगद पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, दी ये सौगातें

      2025-05-06

      बस्तर फोर्स पर कांग्रेस के आरोपों को सीएम साय ने बताया राजनीति प्रेरित

      2025-05-04
    • Sports

      Australia A vs India A: दूसरे दिन भारत ए की पहली पारी 194 रन पर ढेर, ऑस्ट्रेलिया ए ने किया शुरुआत में ही दबाव

      2025-09-24

      रिकॉर्ड जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत की ओर

      2025-09-19

      चेतेश्वर पुजारा ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया, बोले- हर अच्छी चीज का अंत होता है

      2025-08-24

      ICC रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज की बादशाहत खत्म, इंग्लिश खिलाड़ी का नंबर-1 के सिंहासन पर कब्जा

      2025-07-29

      FIDE Women Chess World Cup: दिव्या देशमुख ने जीता खिताब, कोनेरू हम्पी को दी शिकस्त

      2025-07-28
    SN India NewsSN India News
    Home»CHHATTISGARH»सड़क पर घूमने वाले मवेशियों को पकड़ने के साथ जुर्माना भी वसूला जाए: कलेक्टर
    CHHATTISGARH

    सड़क पर घूमने वाले मवेशियों को पकड़ने के साथ जुर्माना भी वसूला जाए: कलेक्टर

    Yogesh SalujaBy Yogesh Saluja2026-07-29No Comments14 Views
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कोरबा, 28 जुलाई 2026/
    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा (टीएल) की बैठक लेकर विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने टीएल के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    बैठक में कलेक्टर ने प्रमुख सड़कों पर आवारा मवेशियों के विचरण एवं जमावड़े पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (सीएमओ) को धरपकड़ अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर मवेशियों के जमावड़े से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए मवेशियों को पकड़कर उनके संबंधित मालिकों पर जुर्माना अधिरोपित करने के बाद ही पशुओं को छोड़ा जाए। इसके साथ ही कलेक्टर ने पशुधन विकास विभाग को पशुओं के सींग एवं गले में रेडियम पट्टी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने गौधाम योजना की समीक्षा करते हुए इसके संचालन में आ रही समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने को कहा।
    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), मुख्यमंत्री जनदर्शन सहित विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के अंतर्गत लंबित प्रकरणों के निराकरण एवं बेहतर फीडबैक की सराहना करते हुए शेष प्रकरणों का भी निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को कार्यालय में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने तथा कार्यालयीन समय का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकासखंड स्तर के कार्यालयों में भी सभी कर्मचारियों का ऑनबोर्डिंग कर ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने ई-ऑफिस के माध्यम से ही फाइलों का प्रेषण एवं प्राप्त फाइलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की ऑफलाइन फाइल प्रेषित नहीं की जाएगी। साथ ही सभी अधिकारियों को ई-एचआरएमएस में ऑनबोर्ड होने के निर्देश भी दिए।
    कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) को तहसीलवार एग्रीस्टैक पोर्टल पर किसानों की जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने एकल खाताधारक किसानों की प्रविष्टि 15 अगस्त तक पूर्ण करने तथा संयुक्त खाताधारकों सहित अन्य किसानों की प्रविष्टियों में भी तेजी लाने को कहा।
    उन्होंने बीबी राम जी योजना के अंतर्गत छूटे हुए गांवों में कार्यों की स्वीकृति प्रदान करते हुए संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) को कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
    बैठक में कलेक्टर ने 4जी टॉवर से संबंधित लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए बीएसएनएल से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना तथा भू-अर्जन के अंतर्गत मुआवजा संबंधी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। पट्टाधृति अधिकार नियमों के अंतर्गत पट्टा वितरण के दौरान सेटेलाइट इमेज के आधार पर वनाधिकार पट्टा प्रदान करने के निर्देश भी दिए। साथ ही सभी नोडल अधिकारियों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के लिए बैठक आयोजित करने तथा लोगों को जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

    मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश

    कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों के वितरण एवं स्कूलवार स्कैनिंग कार्य की समीक्षा की। उन्होंने विकासखंड कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा में स्कैनिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 31 जुलाई तक सभी विकासखंडों में शत-प्रतिशत स्कैनिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने वेंडर से समन्वय कर सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शीघ्र साइकिल वितरण सुनिश्चित करने तथा स्कूली विद्यार्थियों को गणवेश का दूसरा सेट उपलब्ध कराने के लिए उच्च अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने पीएम पोषण गार्डन के लिए विद्यालयों की जानकारी 31 जुलाई तक उपलब्ध कराने, अहाताविहीन विद्यालयों की सूची तैयार करने तथा संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को सरपंच एवं सचिव के माध्यम से उसका सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
    मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने संबंधित प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।उन्होंने अपार आईडी से वंचित विद्यार्थियों के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित कर अपार आईडी बनाने तथा आधार एवं यू-डाइस से संबंधित त्रुटियों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
    छात्र सुरक्षा बीमा की राशि समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत के मामले में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संबंधित शाखा प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

    नल से पानी आने पर ही होगा जल जीवन मिशन के कार्यों का भुगतान

    जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों को संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) उनका क्रॉस वेरिफिकेशन करें।
    उन्होंने निर्देश दिए कि मार्च 2028 तक सभी लंबित कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं में नल से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, उन्हीं कार्यों का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने ग्राम स्तर पर जल एवं स्वच्छता समितियों की नियमित बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Yogesh Saluja
    Yogesh Saluja

    Related Posts

    ​ ब्रेकिंग न्यूज़ कप्तान के सख्त आदेशों की धज्जियां कोरबा में फिर बेखौफ शुरू हुआ कबाड़ का काला कारोबार

    2026-07-29

    यह कैसा एक पेड़ मां के नाम : वृक्षारोपण हुआ लेकिन लोकतंत्र की जड़ें कटी…! विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम में गिनती भर जनप्रतिनिधि को पूछा, अन्य जनप्रतिनिधियों को किया बेदखल

    2026-07-29

    ब्रेकिंग न्यूज़: कोरबा में ‘नो एंट्री’ का उल्लंघन कर माल खाली करने की कोशिश, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    2026-07-29
    Top Posts

    “महिलाओं से अवैध वसूली का मामला उजागर, 24 घंटे के भीतर CSC सेंटर ID निलंबित”*महतारी वंदन योजना के eKYC के नाम पर ली जा रही थी ₹50 की फीस, मीडिया हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई*

    2026-04-112,061

    कोरबा: राजपूत क्षत्रिय समाज की बेटी ‘लव जिहाद’ की शिकार, हिंदू संगठनों में आक्रोश!

    2025-05-171,621

    पाली कोरबा,,, पाली से दीपका जाने वाली रेनपुर, थाना दीपका पर विरक बस सर्विस ने बाइक सवार को चपेट मे लिया दोनों बाइक सवार घायल जिसे राहगीरों की मदद से 112, को डायल कर तत्काल सरकारी अ स्पताल भेजा गया

    2025-07-051,547

    ब्रेकिंग न्यूज: दर्री डैम में मिली युवती की लाश, सुबह गोताखोरों ने निकाला शव

    2026-06-301,309
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    ​ ब्रेकिंग न्यूज़ कप्तान के सख्त आदेशों की धज्जियां कोरबा में फिर बेखौफ शुरू हुआ कबाड़ का काला कारोबार

    By Yogesh Saluja2026-07-2925

    ​कोरबा जिले के पुलिस कप्तान द्वारा स्क्रैप (कबाड़) के अवैध कारोबार पर लगाई गई कड़ी…

    यह कैसा एक पेड़ मां के नाम : वृक्षारोपण हुआ लेकिन लोकतंत्र की जड़ें कटी…! विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम में गिनती भर जनप्रतिनिधि को पूछा, अन्य जनप्रतिनिधियों को किया बेदखल

    2026-07-29

    ब्रेकिंग न्यूज़: कोरबा में ‘नो एंट्री’ का उल्लंघन कर माल खाली करने की कोशिश, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    2026-07-29

    सड़क पर घूमने वाले मवेशियों को पकड़ने के साथ जुर्माना भी वसूला जाए: कलेक्टर

    2026-07-29
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email : 
    yogeshmarketing429@gmail.com

    Address : 
    SECL Road, Mudapar, Korba, Chhattisgarh 495677

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Rounded Image

    Yogesh Saluja
    Chief Editor

    Mobile : 8602246033

    UDYAM-CG-10-0002997

    © 2026 SN India News. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.