कोरबा | शहर से बालकोनगर स्थित घर लौट रहे बाइक सवार अधिवक्ता को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही अधिवक्ता की मौत हो गई। बालकोनगर निवासी अधिवक्ता संतोष दास मानिकपुरी जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करता था। रविवार रात वह शहर से बाइक में सवार होकर घर के लिए लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में चेकपोस्ट से बेलगरी वार्ड के बीच मार्ग पर गुजर रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना में बाइक समेत अधिवक्ता दूर जा गिरे। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं दुर्घटनाकारित वाहन चालक मौके से भाग गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




















