Author: Yogesh Saluja

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मार्च 2023 में प्रार्थी सुखी राम साहू निवासी केरा रोड भाठापारा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है जिसे स्वयं के उपयोग हेतु एक सेकंड हैंड चार पहिया वाहन की आवश्यकता होने पर उसने एक मोबाइल नंबर के माध्यम से संपर्क किया जो अपने आप को वसीम खान नाम बताया तथा दुर्ग में रहना बताया प्रार्थी के द्वारा एक सेकंड हैंड गाड़ी खरीदने की बात करने पर आरोपी ने अपने एक चार पहिया वाहन मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर 2022 मॉडल जिसका नंबर सीजी 12BG 3469…

Read More

कोरबा में मानिकपुर रेलवे कॉलोनी मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पेट्रोल पंप के पास हुई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान 22 वर्षीय गौरव श्रीवास के रूप में हुई है, जो सीएसईबी का निवासी था। गौरव श्रीवास पेशे से वीडियोग्राफर था। वह होली के लिए मिले वीडियोग्राफी के ऑर्डर के संबंध में बात करने जा रहा था।…

Read More

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश में होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के 24.28 लाख किसानों को धान बिक्री के अंतर की राशि का अंतरण किया गया। इस मद में कुल 10,324 करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजे गए। इसी क्रम में कोरबा जिला अंतर्गत विकासखंड करतला के सद्भावना भवन में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को अंतर की राशि का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। करतला विकासखंड में कुल 13,358 किसानों ने 98,273.20 क्विंटल धान का विक्रय किया था, जिनके लिए 7,184.80 लाख रुपये की अंतर राशि का हस्तांतरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य…

Read More

कोरबा। वनांचल क्षेत्र तौलीपाली में प्रस्तावित कोल ब्लॉक नीलामी के विरोध में सोमवार को ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पूरा उरगा–हाटी मार्ग थम गया। चचिया चौक पर सुबह से शाम तक हजारों ग्रामीण डटे रहे और जोरदार नारेबाजी के साथ सड़क जाम कर दी। घंटों तक यातायात पूरी तरह ठप रहा, वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और प्रशासनिक तंत्र हिल गया। ग्रामीणों का स्पष्ट और दो टूक कहना था—“ग्राम सभा की अनुमति के बिना एक इंच जमीन भी नहीं देंगे।” प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कोल ब्लॉक नीलामी के नाम पर उनकी जमीन, जंगल और जल स्रोतों को…

Read More

कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा:- आगामी बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बीते 15 फरवरी से शिक्षकों पर एस्मा (एसेंशियल सर्विस एंड मेंटनेंस एक्ट) लागू कर दिया है। इसके तहत ढाई महीने तक शिक्षकों को ड्यूटी पर तैनात रहना अनिवार्य है। परीक्षा से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और विशेष रूप से शिक्षकों की छुट्टियां, आंदोलनों और परीक्षा ड्यूटी से इंकार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा भी राज्य शासन के आदेशानुसार बिना सक्षम अधिकारी अनुमति शिक्षकों को किसी भी प्रकार के अवकाश पर पूरी तरह से रोक लगा दी…

Read More

जांजगीर चांपा पुलिस, भारत माला निर्माणाधीन फोर लेन रोड आरएचएसएस टोल प्लाजा के टीएलसी रूम से 06 नग बैटरी चोरी करने वाले आरोपीयो महज 4 घंटे में किया गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्यवाही,,आरोपियों के कब्जे से बरामद चोरी के 06 नग बैटरी नगदी रकम 27000/ रू. गिरफ्तार आरोपीगण 1. समीर पटेल उम्र 22 साल 2. उमेश सिंह कंवर उर्फ लच्छू उम्र 40 साल 3. सुनील कंवर उम्र 30 साल सभी निवासी ग्राम चारपारा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी आशीफ कुरैशी निवासी बलौदा का दिनांक 25.02.2026 रिपोर्ट दर्ज कराया कि भारत माला निर्माणाधीन…

Read More

कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी बाईपास मुख्य मार्ग पर संचालित साडा अड्डा कैफे में चोरी की घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह जब सफाईकर्मी दुकान के बाहर सफाई करने पहुंचा, तो उसने दुकान का शटर आधा खुला और ताला टूटा हुआ देखा। उसने तत्काल इसकी जानकारी दुकान संचालक को फोन पर दी। मौके पर पहुंचने के बाद संचालक ने देखा कि दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने तुरंत मानिकपुर चौकी पुलिस को इसकी शिकायत की। चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी।…

Read More

कोरबा कटघोरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिरदा, केसला, रंगबेल, सरईसिंगार के सरपंचों और जनपद सदस्य ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अवैध रेत परिवहन और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है। शिकायत के अनुसार पंतोरा-बिरदा-गंगदेई रोड पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। जनपद सदस्य फूलचंद कश्यप व बिरदा सरपंच शकुंतला कंवर ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क पर भी भारी वाहन चल रहे हैं। इस वजह से सड़क खराब हो गई है। कई बार ग्रामीण आंदोलन कर चुके हैं। इस सड़क पर पर रोजाना 100 से अधिक…

Read More

कोरबा 26 फरवरी 2026/वर्तमान परिदृश्य में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान करना और उनके लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना अत्यंत आवश्यक है। कई बार उत्पीड़न की घटनाओं में पीड़िताएँ लोक-लज्जा एवं झिझक के कारण थाना या चौकी जाकर शिकायत करने में संकोच करती हैं, जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति की आशंका बनी रहती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस कोरबा ने महिलाओं एवं बालिकाओं को बिना थाना पहुँचे ही तत्काल सहायता प्रदान करने और आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “सजग कोरबा- सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “मैत्री” व्हाट्सएप हेल्पलाइन प्रारंभ…

Read More

बिलासपुर- एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर ने एक बड़ी और चर्चित कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ 6 लाख 37 हजार 600 रुपये के गबन के मामले में स्टेट बैंक बिल्हा की तत्कालीन कैशियर तेजवथ थीरापतम्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर बैंक के रिकॉर्ड और खातों में छेड़छाड़ कर भारी आर्थिक अनियमितता करने का आरोप हे। मामला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बिल्हा शाखा से जुड़ा है. जहां 19 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 के बीच कैशियर ने कथित रूरूप से बैंक कर्मचारियों ओर अन्य लोगों के साथ मिलकर पद का दुरुपयोग किया। जांब में सामने आया कि…

Read More