Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के जनपद पंचायत पाली से भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत सिल्ली में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का जमकर दुरुपयोग किए जाने के आरोप लग रहे हैं। इस पूरे खेल में वर्तमान सरपंच और सचिव संतोष राव की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शातिर सचिव और सरपंच की जुगलबंदी स्थानीय ग्रामीणों और शिकायतों के अनुसार, सचिव संतोष राव और वर्तमान सरपंच की मिलीभगत से पंचायत के फंड में भारी हेरफेर किया गया है। विशेष रूप से पेयजल व्यवस्था और प्रशासकीय व्यय के नाम पर ऐसी राशि…
कोरबा के लिए आज गर्व का क्षण है! शहर की प्रतिभावान बेटी एंजेल सिंह का चयन सिविल जज के पद पर हुआ है। न्यायिक सेवा के क्षेत्र में अपनी जगह बनाकर उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। 🌟 बता दें कि एंजेल सिंह, कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार श्री रवि पी. सिंह एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला (बालको) की सेवानिवृत्त प्राचार्या श्रीमती रत्नप्रभा सिंह (निवासी: दुरपा रोड, कोरबा) की सुपुत्री हैं। पत्रकारिता और शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित इस परिवार की बेटी ने अपनी मेहनत और लगन से न्यायपालिका में स्थान पाकर युवाओं…
कोरबा:- जिला चिकित्सालय में त्वरित एवं आवश्यक उपचार के ढिंढोरा पीटे जाने के पीछे बच्चेदानी की गंभीर बीमारी से एक सप्ताह से तड़पती भर्ती महिला की अनदेखी की खबर सामने आयी है, जहां के चिकित्सकों द्वारा ध्यान न दिए जाने के कारण मरीज को असहनीय पीड़ा सहनी पड़ रही है। यह चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल खड़ी करती है, जहां त्वरित इलाज के अभाव में मरीज को कष्ट झेलना पड़ रहा है तो वहीं ऐसी लापरवाही मरीजों के लिए मानवाधिकारों के उल्लंघन और असुरक्षित चिकित्सा स्थिति के समान है, जो इलाज के प्रति गैर- जिम्मेदाराना रवैया को दर्शाता है। जिले के…
कोरबा जिले में सरकारी राशन व्यवस्था अव्यवस्थित होने से राशन दुकान संचालक परेशान हैं। इसी मुद्दे को लेकर बड़ी संख्या में दुकान संचालक सरकारी वेयरहाउस गोदाम पहुंचे, जहां कर्मचारियों के साथ उनका विवाद हो गया। यह विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। वेयरहाउस में प्रोग्रामर पर बदतमीजी का आरोप दुकान संचालकों ने आरोप लगाया है कि वेयरहाउस में पदस्थ प्रोग्रामर शिवा ने उनके साथ गाली-गलौज और बदतमीजी की। संचालक राशन वितरण में हो रही देरी और सामग्री की अनुपलब्धता के संबंध में जानकारी लेने गए थे, लेकिन वहां विवाद बढ़ गया। संचालकों ने वेयरहाउस कर्मचारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया…
KORBA NEWS: रेत खदानों पर डिस्प्ले बोर्ड अनिवार्य, अवैध उत्खनन पर सख्ती… शिकायत के लिए जारी किए नंबर
कोरबा, 24 फरवरी 2026। जिले की सभी स्वीकृत रेत खदानों में अब पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर खनिज विभाग ने जिले की 20 रेत खदानों में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी हैं। हर खदान के मुख्य मार्ग और खदान क्षेत्र के पास उत्खनन पट्टा विवरण से जुड़ी जानकारी वाली पट्टिकाएं लगा दी गई हैं। इन बोर्डों पर खदान की स्वीकृति, संचालन अवधि और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज है, ताकि आम नागरिकों को स्पष्ट जानकारी मिल सके। इसके अलावा खदान क्षेत्र की शुरुआती और अंतिम सीमा को चिन्हित करते हुए…
कोरबा 24 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की। उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने के निर्देश दिए और टीएल के लंबित प्रकरणों को निराकरण कर जानकारी प्रस्तुत करने कहा। बैठक में कलेक्टर ने शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण न होने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खाद्य विभाग-नॉन को निर्देशित किया कि राशन दुकानों में भंडारण समय पर होने के साथ हितग्राहियों को खाद्यान्न प्राथमिकता से वितरित हो। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को खाद्य निरीक्षकों की बैठक लेकर समीक्षा करने और खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित…
पिछले कुछ सालों से फिल्ममेकर पुरानी फिल्मों के सीक्वल बनाकर करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। अब तक कई पुरानी फिल्मों के सीक्वल बन चुके हैं। इस साल सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 आई है, जो 1997 में रिलीज़ हुई बॉर्डर का सीक्वल है। बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए हैं। बहुत जल्द भागम भाग, घातक, आवारापन सहित कई फिल्मों के सीक्वल आने वाले हैं। इसी बीच गोविंदा और संजय दत्त की एक कॉमेडी फिल्म के सीक्वल बनने की खबर सामने आ रही है। 90 के दशक में गोविंदा और संजय दत्त की फिल्मों को…
धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद अब धुरंधर 2 आ रही है। यह फिल्म अगले महीने रिलीज होगी। इसमें भी रणवीर सिंह मुख्य हीरो के तौर पर नजर आएंगे। लेकिन इस बार मुख्य विलेन के रूप में अक्षय खन्ना यानी रहमान डकैत नहीं दिखेंगे, क्योंकि पहली फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार ने रहमान डकैत को मार दिया था। हालांकि फ्लैशबैक सीन में अक्षय खन्ना धुरंधर 2 में दिखाई देंगे। धुरंधर 2 की रिलीज में अब कुछ ही दिन बचे हैं, और फैंस फिल्म के विलेन को लेकर काफी चर्चा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सराफा कारोबारी से करोड़ों की ज्वेलरी लूटकांड के खुलासे के बाद नया मोड़ सामने आया है। इन्हीं आरोपियों को जमीन विवाद के चलते बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की हत्या के लिए 25 लाख की सुपारी दी गई थी। पार्षद पर हमला हुआ, लेकिन वो बच निकले थे। इसके बाद आरोपियों ने महालक्ष्मी ज्वेलर्स से लूटपाट की थी। BJP अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष और नारियल व्यापारी राजू सोनकर ने लोकल हिस्ट्रीशीटर नारद श्रीवास की मदद से उत्तर प्रदेश से शूटर बुलवाया था। एसएसपी रजनेश सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि, हथौड़े से हमला कर जेवर…
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी के बीच धमतरी पुलिस ने फर्जी पहचान के सहारे खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर रौब झाड़ने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी स्कॉर्पियो में ‘NATIONAL CRIME CONTROL ORG.’ का लोगो और ‘VICE PRESIDENT C.G. NATIONAL CRIME CONTROL ORG. ALL INDIA’ लिखी प्लेट लगाकर घूम रहा था और खुद को सीआईडी अधिकारी बताकर आमजन को प्रभावित कर रहा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रही सतत निगरानी के तहत 21 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि, आमातालाब रोड स्थित श्रद्धा वेल्डिंग दुकान के पास…
