Author: Yogesh Saluja

Korba.  नगर निगम कोरबा क्षेत्र के दर्री केन्दईखार में एक बड़े भू-भाग पर किए गए निर्माण को अवैध मानते हुए कटघोरा एसडीएम दलबल के साथ मौके पर पहुंच  कर कब्जा को खाली करने का अभियान शुरू किया।  बताया जा रहा है कि यहां शासकीय जमीन पर बड़े बड़े फ़ॉर्म हाउस बना लिया गया था। जिसकी शिकायत प्रधान मंत्री कार्यालय को भी की गई थी ।  जांच के बाद 9 फरवरी को बेदखली का आदेश जारी किया गया। 15 फरवरी तक का समय दिया गया था । लेकिन उनके द्वारा जगह खाली नही किया गया । कटघोरा एसडीएम ने बताया कि …

Read More

अम्बेडकर भवन कटघोरा में एकल अभियान की श्री हरि कथा योजना के अंतर्गत अंचल स्तरीय सत्संग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोजराम देवांगन अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्त करघा विकास एव विपणन सहकारी संघ मर्यादित रायपुर, अध्यक्षता अश्वनी मिश्रा एकल अभियान बीएमएस, विशिष्ट अतिथि के रुप में डॉ राजीव गुप्ता राष्ट्रीय स्वयं संघ, राज नारायण गुप्ता जिला सह मंत्री विहिप, कोरबा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कर रहे अभियान प्रमुख किताब सिंह के द्वारा आयोजन के सम्बंध में उपस्थित सदन को अवगत कराया गया। ततपश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भोजराम देवांगन ने बताया कि एकल अभियान…

Read More

रायगढ़,22फरवरी । रायगढ़ जिले के कोतरारोड थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7.110 किलोग्राम गांजा और नकदी बरामद की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन के पास दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो बैग में गांजा रखकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जांच के दौरान तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 7.110 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों…

Read More

CG News: बलौदाबाज़ार। छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकानें खुली रहेंगी या बंद इसे लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्थल गिरौदपुरी में आयोजित मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साफ कहा कि, होली के अवसर पर ड्राई डे को रद्द नहीं किया जाएगा और पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार ही प्रतिबंध प्रभावी रहेगा। CG News: बता दें, इससे पहले कोरबा में आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा था कि नई शराब नीति में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है। छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकानें खुली रहेंगी या बंद ये फैसला…

Read More

कोरबा जिले में 20 रेत खदानों को मंजूरी मिली है। इसके साथ ही तीन नई रेत खदानों की ई-नीलामी होगी। भंडारण के लिए 15 अस्थाई लाइसेंस जारी किए गए हैं। इसके बाद भी रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन रुक नहीं रहा है। शहर में ही सीतामढ़ी क्षेत्र में अवैध उत्खनन और भंडारण जारी है। खनिज विभाग का दावा है कि अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक अवैध परिवहन के 264, उत्खनन के 21 और भंडारण के 10 मामले दर्ज हुए हैं। इन प्रकरणों में 73 लाख 73012 रुपए समझौता शुल्क की वसूली की गई है।…

Read More

कोरबा में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। कटघोरा वनमंडल के पसान वनपरिक्षेत्र में साल प्रजाति की 3 लाख रुपए की लकड़ी और 20 लाख रुपए का ट्रक जब्त किया गया। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। यह कार्रवाई शनिवार, 21 फरवरी की देर रात ग्राम रामपुर क्षेत्र में की गई। वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्व क्षेत्र में काटी गई साल की लकड़ी का परिवहन एक ट्रक से किया जा रहा है। सूचना मिलने पर वनमंडलाधिकारी के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। उप वनमंडलाधिकारी के मार्गदर्शन में…

Read More

कोरबा में शराब पीने की लत पूरी करने के लिए तीन दोस्तों ने एक एक्टिवा स्कूटर चुरा ली। मानिकपुर चौकी पुलिस ने तीनों आरोपियों को वाहन सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना पोखरी पारा गायत्री नगर बस्ती क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, पोखरी पारा गायत्री नगर बस्ती निवासी पंचराम यादव शुक्रवार को टीपी नगर गए थे। वापस आने पर उन्होंने अपनी एक्टिवा घर के बाहर खड़ी कर दी और भोजन करने अंदर चले गए। थोड़ी देर बाद जब वे बाहर आए, तो एक्टिवा अपनी जगह पर नहीं थी। पंचराम ने आसपास पूछताछ की और वाहन की…

Read More

कोरबा नगर निगम क्षेत्र के कोसाबाड़ी चौक से रिस्दी मार्ग स्थित मेडिकल कॉलेज एवं पीजी कॉलेज के समीप बन रही नाली इन दिनों सवालों के घेरे में है। स्थानीय नागरिकों ने निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता और गुणवत्ता से समझौते का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा तकनीकी मानकों की अनदेखी कर मनमानी ढंग से ढलाई की जा रही है, जबकि जिम्मेदार इंजीनियर और अधिकारी सब कुछ देखकर भी कार्रवाई नहीं कर रहे। मौके पर चल रहे कार्य में देखा गया कि नाली की ऊपरी सतह अपेक्षाकृत चौड़ी डाली जा रही है, जबकि निचला बेस पतला…

Read More

विवरण – मामले का संक्षिप्त इस प्रकार है कि बीते कल दिनांक 21.02.2026 को थाना कोतवाली से रात्रि गस्त में आरक्षक राजकमल ओगरे तथा सुरेश रत्नाकर की ड्यूटी लगाई गई थी जो दोनों कर्मचारियों के द्वारा रात्रि अगस्त में भ्रमण के दौरान नहरिया बाबा मंदिर के पास से एक स्कूटी क्रमांक CG13BC 2793 को लावारिस हालत में मिलने पर सशक्त एप के माध्यम से चेक किया गया जो उक्त स्कूटी थाना सिविल लाइन जिला कोरबा के अपराध क्रमांक-123/26 दिनांक 12.02.26 के प्रकरण में चोरी का होना पाया गया जिसे सुरक्षार्थ थाना सिटी कोतवाली लाया गया तथा थाना सिविल लाइन कोरबा…

Read More

कोरबा/कटघोरा:- हर परिस्थिति में सत्य की खोज कर उसे जनता तक पहुँचाने और समाज को सही राह दिखाने का काम पत्रकार करते है। लोकतंत्र के ये प्रहरी न केवल सूचनाएं देते है, बल्कि जनहित के लिए अपनी कलम को हथियार की तरह इस्तेमाल करते है। शुक्रवार 20 फरवरी को कटघोरा विकासखण्ड के ग्राम विजयपुर सद्भावना भवन में सद्भाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़, जिला इकाई कोरबा द्वारा आयोजित प्रादेशिक पत्रकार नववर्ष मिलन एवं सम्मान समारोह 2026 के शुभारंभ अवसर पर संघ के प्रदेशाध्यक्ष आर.डी. गुप्ता ने यह बात कही। सर्वप्रथम माँ सरस्वती के शैलचित्र का माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का…

Read More