Author: Yogesh Saluja

कोरबा/कटघोरा:- हर परिस्थिति में सत्य की खोज कर उसे जनता तक पहुँचाने और समाज को सही राह दिखाने का काम पत्रकार करते है। लोकतंत्र के ये प्रहरी न केवल सूचनाएं देते है, बल्कि जनहित के लिए अपनी कलम को हथियार की तरह इस्तेमाल करते है। शुक्रवार 20 फरवरी को कटघोरा विकासखण्ड के ग्राम विजयपुर सद्भावना भवन में सद्भाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़, जिला इकाई कोरबा द्वारा आयोजित प्रादेशिक पत्रकार नववर्ष मिलन एवं सम्मान समारोह 2026 के शुभारंभ अवसर पर संघ के प्रदेशाध्यक्ष आर.डी. गुप्ता ने यह बात कही। सर्वप्रथम माँ सरस्वती के शैलचित्र का माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का…

Read More

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी-कर्मचारियों पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (एसीबी) की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज एसीबी बिलासपुर ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए मस्तूरी क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। स्व सहायता समूह को शासकीय उचित मूल्य की दुकान आबंटित कराने के एवज में आरोपी अधिकारी ने एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई थी, जिसमें से 90,000 रुपये की रिश्वत की रकम एसीबी ने मौके से बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि…

Read More

कोरबा बोर्ड परीक्षाओं के बीच शादी, समारोह या अन्य मौके पर डीजे बजने से छात्रों की तैयारी में परेशानी होती है। इसके मद्देनजर एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर शुक्रवार को एएसपी लखन पटले व सीएसपी कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी ने एसपी ऑफिस के सभागार कक्ष में डीजे संचालकों की बैठक ली। इसमें पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा की तैयारी में छात्रों को किसी प्रकार का व्यवधान होने पर संबंधित डीजे संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीजे संचालकों को तय नियमों का पालन करने, शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा तक अर्थात 10 बजे…

Read More

कोरबा, 21 फरवरी 2026। जिले में रेत की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं है। प्रशासन द्वारा स्वीकृत खदानों और भंडारण स्थलों के माध्यम से पूरे कोरबा जिले, विशेषकर रामपुर विधानसभा क्षेत्र में रेत की आपूर्ति व्यवस्थित एवं पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले में कुल 20 रेत खदानें विधिवत स्वीकृत हैं। इसके अतिरिक्त 3 नई रेत खदानों को ई-नीलामी के माध्यम से आबंटित किया गया है। जिले में 15 अस्थायी रेत भंडारण अनुज्ञाएं भी…

Read More

छत्तीसगढ़ रायपुर/दिनांक 20.02.2026 को थाना मुजगहन पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत नया धमतरी रोड धनेली स्थित ओवरब्रीज के नीचे दो व्यक्ति गांजा रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) श्री संदीप कुमार पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी मुजगहन के नेतृत्व में थाना मुजगहन पुलिस की टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए…

Read More

शहर के मुड़ापार शारदा बायपास पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है, जब तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार शारदा मोड़ के पास हुई। सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।…

Read More

कोरबा जिले में इस बार उचित मूल्य की दुकानों में चावल का भंडारण नहीं होने से वितरण व्यवस्था गड़बड़ा गई है। फरवरी का चावल 20 दिन गुजरने के बाद भी नहीं मिल रहा है। करीब 100 दुकानों में तो चावल पहुंचा ही नहीं है। इस वजह से राशनकार्डधारियों को भटकना पड़ रहा है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 553 राशन दुकानें हैं, जहां से करीब 3 लाख 57 हजार राशनकार्डधारियों को चावल के साथ चना, शक्कर और नमक का वितरण किया जाता है। इसके लिए एक महीने पहले से ही दुकानों में भंडारण शुरू हो जाता है। चावल में फोर्टिफाइड…

Read More

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रूबी तिवारी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस मामले में आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। तिवारी ने अपने बयान में कहा कि इस प्रकार की धमकी न केवल एक जनप्रतिनिधि के खिलाफ अपराध है, बल्कि भारतीय लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना पर सीधा हमला है। उन्होंने खुलेआम हिंसा की भाषा के उपयोग को बेहद चिंताजनक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में नफरत की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके कारण इस तरह…

Read More

कटघोरा, 20 फरवरी 2026/ एसडीएम श्री तन्मय खन्ना के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासनिक टीम ने मौके पर अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टरों को पकड़कर जप्त किया तथा उन्हें थाना कटघोरा में सुपुर्द किया है। प्रशासन की यह कार्रवाई कटघोरा तहसील क्षेत्र में लगातार बढ़ते अवैध उत्खनन पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से की गई है। एसडीएम के निर्देशन में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर अवैध रेत खनन एवं परिवहन में संलग्न वाहनों…

Read More

👉 मुखबीर की सूचना पर आरोपी को 01 नग बटनदार चाक़ू के साथ पकड़ा गया नाम आरोपी 1- तुषार कश्यप पिता विजय कश्यप उम्र 20 वर्ष निवासी पेण्ड्री जांजगीर 👉 जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे) के द्वारा आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के दिए गए निर्देश 👉 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सिटी कोतवाली से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था दौरान पेट्रोलिग पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि हाईवे रोड जगमोहन पेट्रोल पंप के पास बस स्टैंड प्रतीक्षालय के पास एक…

Read More